---Advertisement---

OPPO Find N3 Flip फोल्डेबल फोन पर आया जाह्नवी कपूर का दिल, इस तरह लुटाया प्यार

OPPO Find N3 Flip फोल्डेबल फोन का टीजर जारी हुआ है। जिसमें जान्हवी कपूर इस फोन को खास अंदाज में प्रमोट करती हुई दिख रही हैं।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 11, 2023 10:25 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

OPPO Find N3 Flip : चीनी कंपनी ओप्पो 12 अक्टूबर को अपना बेहद जबरदस्त फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस फोन को शाम 7 बजे होने वाली इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी घोषणा कंपनी की तरफ से कर दी गई है। ऐसे में यूजर्स के मन में इस फोन को लेकर काफी बातें आ रही हैं। खासतौर पर इसके फीचर्स जिनको लेकर कंपनी ने तो कोई जानकारी नहीं दी है

OPPO Find N3 Flip के टीजर में दिखीं जाह्नवी कपूर

अभी लीक फीचर्स की बात ही चल रही थी कि, कंपनी की तरफ से वीडियो शेयर किया गया। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ब्लैक ड्रेस में गुजरे जमाने की सबसे हिट एक्ट्रेस जीनत अमान के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दोनों एक्ट्रेस के हाथ में OPPO Find N3 Flip फोल्डेबल फोन है और इसे प्रमोट कर रही हैं। इसके साथ ही इसकी काफी तारीफ भी कर रही हैं।इस वीडियो में फोन को अंदर और बाहर से काफी अच्छी तरह से दिखाया गया है। कंपनी ने इस वीडियो को फोन की लॉन्चिग से पहले शेयर किया है। जिसको लेकर काफी एक्साइटमेंट लोगों में देखने को मिल रहा है। चलिए आपको इसके लीक फीचर्स की जानकारी देते हैं।

OPPO Find N3 Flip के संभावित फीचर्स

फीचरOPPO Find N3 Flip
प्राइमरी डिस्प्ले6.80 इंच की मैन AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है।
कवर डिस्पले3.26 इंच की दूसरी डिस्प्ले मिल सकती है।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9200 प्रोसेसर मिल सकता है।
रैम12GB की रैम मिल सकती है।
स्टोरेज512GB की स्टोरेज मिल सकती है।
कैमराट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है, जिसमें 0MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा OIS, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 32MP का टेलीफोटो और 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
बैटरी4,300mAh की बैटरी मिल सकती है।
चार्जर44W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

इस वीडियो में फोन की लुक और डिजाइन को देखा जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने फीचर्स और कीमत को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है। इनका खुलासा इसकी लॉन्चिग के बाद ही हो सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026

Leave a Comment