---Advertisement---

Oppo Find N5 में मिल सकता है 50W वायरलेस चार्जर, क्या जानदार प्रोसेसर फोन को दे पाएगा जबरदस्त परफॉर्मेंस?

Oppo Find N5: Foldable Smartphone सेगमेंट में ओप्पो बड़ा धमाका कर सकता है। अपकमिंग फोन में 50W वायरलेस चार्जर मिल सकता है। जानें लीक डिटेल्स।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 21, 2025 6:37 अपराह्न

Oppo Find N5
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Find N5: फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में आग लगाने के लिए ओप्पो बड़ी तैयारी कर रहा है। अगर आप नहीं समझे तो आपको बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओप्पो फाइंड एन5 को शानदार फीचर्स से लैस किया जा सकता है। अपकमिंग फोन अपने डिजाइन, प्रोसेसर और बैटरी की वजह से Foldable Smartphone मार्केट में तहलका मचा सकता है। काफी लोग Oppo Find N5 Price भी खोज रहे हैं। ओप्पो फाइंड एन5 की कीमत को लेकर कई रिपोर्ट्स में खास जानकारी सामने आई है।

Oppo Find N5 में मिल सकती है शानदार परफॉर्मेंस

ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन ओप्पो फाइंड एन5 में 50W वायरलेस चार्जर दिया जा सकता है। लेटेस्ट लीक में बताया जा रहा है कि ओप्पो इसके लिए एक खास तरह की फास्ट टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तकनीक का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियां मौजूदा समय में इस्तेमाल करती हैं।

Foldable Smartphone में Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर को बेहतरीन क्षमता के साथ उतारा जा सकता है। इस वजह से इस फोन में शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। फोन के प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड काफी अच्छी रह सकती है। Oppo Find N5 Price फ्लैगशिप सेगमेंट के तहत हो सकती है। ओप्पो फाइंड एन5 की कीमत कई लोगों के बजट से बाहर हो सकती है।

स्पेक्सओप्पो फाइंड एन5 की लीक डिटेल
डिस्प्ले6.85 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite SoC
बैटरी5700mah
बैक कैमरा50MP+50MP+50MP
फ्रंट कैमरा32MP

ओप्पो फाइंड एन5 हो सकता है सबसे पतला फोन

लेटेस्ट लीक्स में बताया जा रहा है कि Oppo Find N5 Foldable Smartphone में 5700mah की बैटरी कैपेसिटी दी जा सकती है। इस फोन में 4mm की थिकनेस दी जा सकती है। वहीं, फोल्डेबल स्मार्टफोन को अब तक की सबसे कम थिकनेस के साथ पेश करने की संभावना है। कई लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस फोन को 6.85 इंच की बड़ी स्क्रीन और 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ उतारा जा सकता है। Oppo Find N5 Price पर लेटेस्ट रिपोर्ट्स में खास डिटेल आई है। ओप्पो फाइंड एन5 की कीमत 1 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। मगर अभी तक कंपनी की तरफ से इस बाबत कुछ भी साफ नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S60

जून 1, 2026

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026