---Advertisement---

OPPO Find X8 Pro 5G: प्रीमियम फोन पर 14000 रुपये का तगड़ा डिस्काउंट, फोटोग्राफी लवर्स को खूब भाएगा 50एमपी क्वॉड कैमरा सेटअप; जानें डील

OPPO Find X8 Pro 5G: फ्लैगशिप फोन ओप्पो फाइंड एक्स8 प्रो 5जी को अमेजन साइट पर 14000 रुपये की छूट के साथ उतारा गया है। इसमें 50एमपी के चार रियर कैमरे दिए गए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 11, 2025 5:11 अपराह्न

OPPO Find X8 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Find X8 Pro 5G: ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर साल के आखिर में कई खास सेल चलाई जाती हैं। हालांकि, अभी कोई सेल तो नहीं चल रही है, मगर फिर भी ग्राहकों को हजारों रुपये की बचत हो सकती है। अमेजन शॉपिंग साइट पर ओप्पो फाइंड एक्स8 प्रो 5जी फ्लैगशिप मोबाइल को हैरान करने वाली छूट के साथ बेचा जा रहा है। ओप्पो कंपनी का यह फोन कई आलीशान खूबियों से लैस है। मगर इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 4 कैमरों का सेटअप, जो किसी को भी दीवाना बना सकता है। ऐसे में इसे तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीदने का सुनहरा मौका है।

OPPO Find X8 Pro 5G पर उठाएं 14000 रुपये का लाभ

ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर ओप्पो फाइंड एक्स8 प्रो 5जी मोबाइल को 13 फीसदी की छूट के साथ बिक्री के लिए उतारा गया है। इसकी एमआरपी 109999 रुपये निर्धारित की गई है। मगर डील के तहत इसे 95999 रुपये पर इसे अपना बनाया जा सकता है। साथ ही कैशबैक, बैंक ऑफर्स और अन्य पार्टनर डील्स का भी फायदा उठाया जा सकता है। इस तरह से ग्राहकों को 14000 रुपये की सेविंग हो सकती है।

Photo Credit: Amazon

इसके अलावा, ओप्पो के इस फोन पर 44050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उठा सकते हैं। मगर इसका लाभ उठाने से पहले कस्टमर्स को पहले अपने एरिया का पिनकोड डालकर ऑफर की जांच करनी होगी। अगर ऑफर उपलब्ध रहता है, तो सभी नियमों और शर्तों को पूरा करने के साथ ही एक सही कंडीशन में पुराना फोन भी अमेजन को जमा करना होगा।

स्पेक्सओप्पो फाइंड एक्स8 प्रो 5जी
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400
रैम-स्टोरेज16GB-512GB 
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5910mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

ओप्पो फाइंड एक्स8 प्रो 5जी में मिलता है 50 एमपी का जानदार क्वॉड कैमरा सेटअप

वही, ओप्पो फाइंड एक्स8 प्रो 5जी के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.78 इंच की स्क्रीन के साथ 120 हर्ट्स की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। कंपनी ने इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसके रियर पैनल पर 50 एमपी का प्राइमरी कैमरा, 50 एमपी का अल्ट्रवाइड सेंसर, 50 एमपी का टेलीफोटो और 50 एमपी का ऑप्टिकल जूम सेंसर दिया गया है। फोन के आगे की तरफ 32 एमपी का वाइड एंगल सेल्फी सेंसर मिलता है। इस मोबाइल में 5910mAh की बैटरी के साथ 80 वाट का वायर्ड फास्ट चार्जर जोड़ा गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026