---Advertisement---

ग्रैंड एंट्री के साथ लॉन्च होगा OPPO Find X9s फोन, इन 3 खूबियों पर हर उम्र के लोग हार सकते हैं अपना दिल; सामने आई लीक कीमत

OPPO Find X9s: अगर आप किसी फ्लैगशिप मोबाइल को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आगामी ओप्पो फाइंड एक्स9एस फोन पर दांव लगा सकते हैं। इसमें कैमरे से लेकर बैटरी तक काफी कुछ खास देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 18, 2026 4:28 अपराह्न

OPPO Find X9s
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Find X9s: मोबाइल में जब भी फोटोग्राफी की बात होगी, तो एप्पल आईफोन के बाद ओप्पो फोन्स का नाम जरूर लिया जाएगा। जी हां, बीते कुछ सालों के दौरान ओप्पो ने अपने मोबाइलों में काफी शानदार कैमरा सेटअप शामिल किया है। साथ ही कंपनी ने यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी अनुभव देने के लिए एआई स्पेक्स का भी सहारा लिया है। ऐसे में एक बार फिर कंपनी ग्राहकों को दीवाना बनाने की तैयारी कर चुकी है। जी हां, अगले कुछ दिनों में ओप्पो फाइंड एक्स9एस मोबाइल भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

पावरफुल कैमरा सेटअप

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग मोबाइल ओप्पो फाइंड एक्स9एस में ट्रिपल 50एमपी कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। इससे जूम और लो लाइट फोटोग्राफी काफी बेहतर होने की उम्मीद है। जबकि इसके आगे की तरफ 32एमपी का वाइड एंगल सेल्फी शूटर जोड़ा जा सकता है। कंपनी इसके दोनों साइड्स पर स्क्रीन फ्लैश को शामिल कर सकती है।

फ्लैगशिप परफॉर्मेंस बनाएगी दीवाना

लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो आगामी ओप्पो फाइंड एक्स9एस मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500एस चिपसेट मिलने की संभावना है। जोकि काफी धाकड़ क्षमताओं से लैस हो सकती है। इस मॉडल में एआई पावर्ड खूबियां भी देखने को मिल सकती हैं। एंड्रॉयड 16 आधारित कलर ओएस 16 के तहत एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही 120Hz की एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और स्मूथ एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकता है।

एनर्जी एफिशियंसी के साथ बड़ी बैटरी

ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ओप्पो फाइंड एक्स9एस मोबाइल में दमदार क्षमता के साथ 7000mAh से ज्यादा की बैटरी को शामिल किया जा सकता है। इसमें 100W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और लंबे समय तक बैकअप के साथ तेज चार्जिंग मिलने की आशंका जताई गई है।

कब होगा लॉन्च और क्या है लीक प्राइस?

वहीं, अपकमिंग फोन ओप्पो फाइंड एक्स9एस की लॉन्च की बात करें, तो इसे 21 मई को आधिकारिक तौर पर इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इसके लीक प्राइस की बात करें, तो बताया जा रहा है कि इसका दाम 59 से 69000 रुपये के करीब रह सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 2, 2026

Redmi 17C 5G

अक्टूबर 1, 2026

Google Pixel 11a

सितम्बर 30, 2026

Vivo X Fold 6

सितम्बर 30, 2026

OPPO Reno 16t

सितम्बर 28, 2026

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026