---Advertisement---

खुशखबरी! Apple iPhone 18 Pro में सबको पसंद आएंगे ये 3 बदलाव, लीक प्राइस जानकर लग सकता है बड़ा झटका

Apple iPhone 18 Pro: एप्पल आईफोन 18 प्रो का इंतजार तो सभी कर रहे हैं। मगर क्या आपने अभी तक इन 3 फीचर्स के बारे में पढ़ा, जोकि आगामी मॉडल को खास बना सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 16, 2026 5:42 अपराह्न

Apple iPhone 18 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 18 Pro: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल 18 सीरीज को लेकर बड़ी योजना बना रही है। जी हां, यह तो आपको पता चल ही गया होगा। मगर क्या आप जानते हैं कि एप्पल आईफोन 18 प्रो में कुछ खास फीचर्स को पहली बार शामिल किया जाएगा। ऐसे में यूजर्स को इस मॉडल का बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसके डिजाइन से लेकर सॉफ्टवेयर तक में अहम बदलाव कर सकती है। ऐसे में यह फोन जब मार्केट में आएगा, तो कई सारी प्रीमियम खूबियों के खजाने से भरा हो सकता है।

हाईटेक चिपसेट देगी धाकड़ परफॉर्मेंस

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेक कंपनी एप्पल आईफोन 18 प्रो में ए20 प्रोसेसर को शामिल करने की योजना है। इस चिपसेट में एनर्जी एफिशियंसी के साथ-साथ कई एआई पावर्ड स्पेक्स भी मिलने की संभावना है। इस वजह से यूजर्स को पहले से बेहतर स्पीड और परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। कंपनी इसमें इनहाउस सेफ्टी चिप को भी जोड़ सकती है, जिससे आईफोन काफी शानदार क्षमता के साथ काम कर सकता है।

आईओएस 27 में मिलेंगे धांसू फीचर्स

कई लीक्स में बताया जा रहा है कि आगामी एप्पल आईफोन 18 प्रो में आईओएस 27 को लाने की संभावना है। ऐसे में इसके नए ऑपरेटिंग सिस्टम की वजह से कई अनोखे और दमदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें एआई पावर्ड खूबियों को भी जोड़ सकती है, जिससे आईओएस 27 का यूजर इंटरफेस काफी मजेदार और बढ़िया साबित हो सकता है।

बैटरी क्षमता में मिल सकता है बड़ा अपग्रेड

वहीं, कुछ अन्य रिपोर्ट्स की मानें, तो आगामी एप्पल आईफोन 18 प्रो में 5000mAh से ज्यादा बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है। ऐसे में आईफोन यूजर्स की कम बैटरी की शिकायत दूर हो सकती है। साथ ही बैटरी की हेल्थ काफी बढ़िया रहने की उम्मीद है। कंपनी इसमें 60W का वायर्ड और 25W का वायरलेस चार्जर जोड़ सकती है।

क्या है लीक प्राइस और लॉन्च डिटेल?

उधर, अगर एप्पल कंपनी के ट्रेंड को देखें, तो कंपनी हर साल सितंबर में अपनी नई आईफोन सीरीज को लॉन्च करती है। ऐसे में कई लीक्स में दावा किया जा रहा है कि टेक कंपनी सितंबर में ही इसे लॉन्च कर सकती है। वहीं, इसका लीक प्राइस 129990 रुपये रखा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Pixel 11a

सितम्बर 30, 2026

Vivo X Fold 6

सितम्बर 30, 2026

OPPO Reno 16t

सितम्बर 28, 2026

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026