---Advertisement---

OPPO K14x: एडिटिंग और बैटरी का टेंशन खत्म! ओप्पो का ये नया फोन क्या 15000 की कीमत पर होगा लॉन्च?

OPPO K14x: Oppo K14x फोन भारत में 10 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके लीक फीचर्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं। ये फोन एक बजट फ्रेंडली फोन बताया जा रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 6, 2026 4:04 अपराह्न

OPPO K14x
Follow Us
---Advertisement---

OPPO K14x: चीनी कंपनी ओप्पो भारत में 10 फरवरी को ओप्पो K14x 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसमें 6500mAh बैटरी और 45W का सुपरफास्टर चार्जर देने का एलान कंपनी ने लॉन्च से पहले कर दिया है। लेकिन क्या आपको पता है ये कई सारे एआई फीचर्स से लैस भी होगा। जिनकी मदद से फोटो बनाना और एडिट करना बेहद आसान होगा। कंपनी इसमें  पावरफुल कैमरे के साथ दमदार प्रोसेसर देने जा रही है। इसकी संभावित कीमत काफी सुर्खियों में बनी हुई है।

OPPO K14x की अनुमानित कीमत

ओप्पो K14x 5जी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन इसे 15000 की संभावित कीमत पर लॉन्च करने की अफवाहें चल रही हैं। अगर ये सच में इस प्राइज पर आता है तो  यूजर्स की बल्ले-बल्ले होना तय है।

ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन का बैटरी और चार्जर

Oppo K14x फोन की बैटरी का कंपनी लॉन्च से पहले ही एलान कर चुकी है । इसमें 6,500mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी को 45W वायर्ड फास्ट चार्जर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ये 5W (5V x 1A) रिवर्स वायर्ड चार्जिंग से अन्य डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। फोन को लगातार चलाने के बाद भी ये बैटरी 17 से 18 घंटे तक चल सकती है।

ओप्पो K14x फोन  के ये एआई फीचर्स एडिटिंग में कर सकते हैं मदद

ओप्पो K14x फोन कई AI-संचालित इमेजिंग फीचर्स मिल सकते हैं। जिनकी मदद से फोटो बनाना और रिमूव किया जा सकता है। वहीं इसमें AI रिफ्लेक्शन रिमूवर और AI पोर्ट्रेट ग्लो जैसे तमाम सारे फीचर्स मिल सकते हैं। ये एडिटिंग करने में मदद कर सकता है।

ओप्पो K14x फोन के अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

ओप्पो K14x फोनस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.75-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकती है।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंगIP64 रेटिंग मिल सकती है।
रैम/स्टोरेज4GB, 6GB और 8GB रैम और स्टोरेज 128GB और 256GB की स्टोरेज मिल सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026

Redmi Note 15 SE 5G

मार्च 28, 2026