---Advertisement---

Oppo Reno 14 5G: MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ मिल सकता है 50MP का सेल्फी लेंस, लीक्स में सामने आई बैटरी और प्राइस डिटेल्स

Oppo Reno 14 5G: अपकमिंग ओप्पो रेनो 14 5जी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिपसेट के साथ 50MP का सेल्फी लेंस मिल सकता है। लेटेस्ट लीक्स में बैटरी और प्राइस डिटेल्स सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 21, 2025 6:56 अपराह्न

Oppo Reno 14 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Reno 14 5G: मोबाइल फोटोग्राफी के लिए मशहूर ओप्पो रेनो स्मार्टफोन सीरीज का नाम लिस्ट में जरूर आता है। ऐसे में फोन मेकर ने रेनो फैमिली के नए मेंबर का ऐलान कर दिया है। ओप्पो रेनो 14 5जी स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने फोन को भी रिवील कर दिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस अकमिंग फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट को शामिल किया जाएगा।

Oppo Reno 14 Series 5G

फोन मेकर ने एक्स यानी ट्विटर पर ओप्पो रेनो 14 सीरीज 5जी को प्रदर्शित करते हुए अपने फैन्स के बीच उत्साह का स्तर बढ़ा दिया है। कंपनी ने अपनी पोस्ट में बताया है कि आगामी रेनो 14 सीरीज प्रकृति में निहित होगा। इसे बोल्ड लोगों के लिए डिजाइन किया गया। फॉरेस्ट ग्रीन रंग में यह फोन धमाल मचा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रेनो 14 सीरीज 5जी के तहत 2 मॉडल्स रेनो 14 5जी और रेनो 14 प्रो 5जी को उतारा ज सकता है।

Oppo Reno 14 5G Price in India

कई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओप्पो रेनो 14 5जी की इंडिया में कीमत 32999 रुपये से शुरू हो सकती है। इसके टॉप वेरिएंट का दाम 36999 रुपये होने की संभावना है।

Oppo Reno 14 5G Launch Date in India

इंटरनेट पर ओप्पो रेनो 14 5जी को लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, ओप्पो रेनो 14 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट जुलाई के मिड में होने की उम्मीद है।

स्पेक्सओप्पो रेनो 14 5जी की लीक खूबियां
चिपसेटMediaTek Dimensity 8350
ओएसएंड्रॉयड 15
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.59 इंच
बैटरी6000mAh
चार्जिंग क्षमता80W
रियर कैमरा50MP+8MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP
रिफ्रेश रेट120Hz
Photo Credit: Oppo

ओप्पो रेनो 14 5जी में धूम मचाएगा 50MP का सेल्फी लेंस

सोशल मीडिया से लेकर इंटरनेट तक पर कई रिपोर्ट्स घूम रही हैं। जानकारी के मुताबिक, अपकमिंग Oppo Reno 14 5G स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी के साथ 80W का फास्ट चार्जर धमाका कर सकता है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें, तो इसमें 50MP का OIS सपोर्ट के साथ प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस ग्रैंड एंट्री ले सकता है। वहीं, फ्रंट में 50MP का सेल्फी लेंस लड़कियों को अपना दीवाना बना सकता है। फोन में 6.59 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026