---Advertisement---

Oppo Reno 14 Series: जेमिनी AI इंटीग्रेशन में मिल सकते हैं आपकी सोच से परे फीचर्स, लीक में प्रोसेसर और परफॉर्मेंस का खुलासा

Oppo Reno 14 Series: अपकमिंग ओप्पो रेनो 14 सीरीज में जेमिनी AI इंटीग्रेशन में बेहद ही लुभावने फीचर्स मिल सकते हैं। लीक में प्रोसेसर और परफॉर्मेंस का खुलासा हो गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 29, 2025 11:26 पूर्वाह्न

Oppo Reno 14 Series
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Reno 14 Series: अगर आपको स्मार्टफोन में जबरदस्त कैमरा सेटअप चाहिए, तो ओप्पो की रेनो सीरीज एक बेहतर विकल्प रहती है। ओप्पो रेनो 13 सीरीज का कैमरा भी धूम मचा चुका है। ऐसे में अब इसकी नई सीरीज का इंतजार किया जा रहा है। कई हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ओप्पो रेनो 14 सीरीज अगले कुछ महीनों में दस्तक दे सकती है। इस धमाकेदार फोन सीरीज में कई सारे एआई फीचर्स मिलने की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन प्रीमियम श्रेणी में जोरदार एंट्री मार सकता है।

ओप्पो रेनो 14 सीरीज में धूम मचाएंगे ये एआई फीचर्स

लेटेस्ट लीक के मुताबिक, अपकमिंग Oppo Reno 14 Series में जेमिनी AI इंटीग्रेशन की सुविधा मिल सकती है। इसमें कई यूनिक एआई खूबियों को जोड़ने की संभावना है। इसमें ओप्पो के इनबिल्ट ऐप्स जैसे- नोट्स, कैलेंडर, क्लॉक और यूजर्स चैट के साथ इंटीग्रेट होगा। इससे यूजर्स को काफी लाभ होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन सीरीज में एआई लाइव फोटो, एआई अनब्लर, एआई रिमूवर, एआई असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।

Oppo Reno 14 Series में मिल सकता है धांसू प्रोसेसर

कई हालिया लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी ओप्पो रेनो 14 सीरीज में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसके साथ फोन मेकर अपना इनहाउस ओएस सपोर्ट आने की चर्चा है। वहीं, इस सीरीज में एंड्रॉयड 15 ओएस मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। यह प्रोसेसर दमदार एआई क्षमताओं से लैस हो सकता है। ऐसे में मल्टीटास्किंग और भारी गेमिंग में यूजर्स को बढ़िया अनुभव प्रदान कर सकता है। माना जा रहा है कि चिपसेट धांसू परफॉर्मेंस के साथ यूजर्स का दिल जीत सकता है।

स्पेक्सओप्पो रेनो 14 सीरीज की लीक खासियतें
चिपसेटMediaTek Dimensity 8350
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.82 इंच
बैटरी6000mAh
बैक कैमरा50MP+50MP+50MP
फ्रंट कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120Hz

Oppo Reno 14 Series Price in India

लीक खबरों के मुताबिक, ओप्पो रेनो 14 सीरीज प्रीमियम कैटेगरी में धमाल मचा सकता है। ओप्पो रेनो 14 सीरीज की इंडिया में कीमत 49999 से स्टार्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Oppo Reno 14 Series Launch Date in India

इंटरनेट पर कई तरह की खबरें चल रही हैं। ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें, तो ओप्पो रेनो 14 सीरीज की इंडिया में लॉन्च डेट जुलाई 2025 होने की संभावना अधिक है। मगर अभी तक फोन मेकर ने कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026