OPPO Reno 16 Pro: कुछ नहीं, बहुत खास होंगे इसके फीचर्स! एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस डिस्प्ले देगी सिनेमैटिक एक्सपीरियंस; जानें लीक्स

OPPO Reno 16 Pro: ओप्पो रेनो 16 प्रो मोबाइल अगले कुछ दिनों में धमाकेदार एंट्री मार सकता है। कंपनी इसमें लुभावना डिजाइन, दमदार बैटरी और खास तकनीक से लैस स्क्रीन दे सकती है, जिससे यूजर्स को बढ़िया अनुभव मिलेगा।

OPPO Reno 16 Pro

Photo Credit: Google

OPPO Reno 16 Pro: क्या आप ओप्पो कंपनी के फोन्स को सिर्फ मोबाइल फोटोग्राफी और एआई खूबियों के लिए खरीदना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आप अभी तक बड़ी गलती कर रहे थे। जी हां, दरअसल, बीते कुछ सालों में कंपनी ने अपने मोबाइलों में डिस्प्ले से लेकर बैटरी क्षमता तक में शानदार तरीके से इजाफा किया है। इन दिनों इंटरनेट पर ओप्पो कंपनी का आगामी फोन काफी तहलका मचा रहा है। हम बात कर रहे हैं ओप्पो रेनो 16 प्रो की। इस मोबाइल को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में कुछ विशेष जानकारी सामने आई है।

ओप्पो रेनो 16 प्रो की स्क्रीन देगी शानदार अनुभव

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अपकमिंग ओप्पो रेनो 16 प्रो मोबाइल का डिजाइन काफी प्रीमियर और फ्लैगशिप स्टाइल से भरपूर होगा। फोन निर्माता इसमें सपाट मैटल फ्रेम के साथ शानदार एजेस प्रदान कर सकती है। कंपनी इसमें स्लिम बैजल्स वाला सपाट एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले जोड़ सकती है। बताया जा रहा है कि इस तकनीक की सहायता से यूजर्स को स्क्रीन पर सिनेमैटिक अनुभव देखने को मिल सकता है। इसमें 6.78 इंच की डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी इसमें 2500 निट्स तक की ब्राइटनेस शामिल कर सकती है।

ओप्पो रेनो 16 प्रो को खास बनाएंगी ये खूबियां

वहीं, कई अन्य लीक्स की मानें, तो आगामी ओप्पो रेनो 16 प्रो फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 9500एस चिपसेट को जोड़ने की योजना है, जिसका एआई क्षमताओं से लैस होने का अनुमान है। साथ ही इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस के दमदार फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इससे यूजर्स के कई रोजाना के टास्क आसानी से पूरे हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 7000mAh की बैटरी के साथ 80W का वायर्ड चार्जर मिल सकता है। साथ ही बैक पैनल पर 200एमपी का मुख्य कैमरा, 50एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस और 50एमपी का टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है। जबकि आगे की ओर 32एमपी का फ्रंट शूटर और एलईडी लाइट दी जा सकती है।

कब होगा लॉन्च और क्या है लीक दाम?

उधर, आगामी ओप्पो रेनो 16 प्रो मोबाइल की कीमत की बात करें, तो इसका दाम 35 से 45000 रुपये के करीब रखने का अनुमान है। फोन निर्माता इसे 25 मई को चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च कर सकती है। मगर इसके भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Exit mobile version