---Advertisement---

OTP Fraud Alert: खबरदार! जालसाज चुटकियों में ले उड़ेंगे आपकी मेहनत की कमाई, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

OTP Fraud Alert: देश में डिजिटल दौर चल रहा है। ऐसे में जहां एक तरफ लोगों को इससे काफी आसानी हो रही है। वहीं, लोगों की जरा सी चूक उनकी गाड़ी कमाई को गायब कर रही है। ये तो आप जानते ही होंगे कि इन दिनों कई तरह के साइबर अपराध (Cyber ​​Crime) सामने आ ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 22, 2024 6:33 अपराह्न

OTP Fraud Alert
Follow Us
---Advertisement---

OTP Fraud Alert: देश में डिजिटल दौर चल रहा है। ऐसे में जहां एक तरफ लोगों को इससे काफी आसानी हो रही है। वहीं, लोगों की जरा सी चूक उनकी गाड़ी कमाई को गायब कर रही है। ये तो आप जानते ही होंगे कि इन दिनों कई तरह के साइबर अपराध (Cyber ​​Crime) सामने आ रहे हैं। ऐसे में ओटीपी से जुड़ी ऑनलाइन ठगी अब आम हो गई है। इस खबर में आगे जानिए ओटीपी फ्रॉड अलर्ट (OTP Fraud Alert) से जुड़ी डिटेल।

OTP Fraud Alert: ओटीपी की क्या है भूमिका

आपको बता दें कि ओटीपी एक वन टाइम पासवर्ड होता है, इसका इस्तेमाल सिर्फ एक बार किया जा सकता है। ये प्राइवेट कोड की तरह होता है और लोगों की निजी जानकारियों को सुरक्षित रखने में उनकी मदद करता है। यूजर्स जब भी ऑनलाइन शॉपिंग, ऑनलाइन किसी बिल का भुगतान करते वक्त और किसी को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने का काम करते हैं तो इसका उपयोग किया जाता है। ओटीपी की वजह से आपकी निजी जानकारी को पूरी तरह से सुरक्षित रखने में एक एक्सट्रा लेयर का काम करता है।

OTP Fraud Alert: धोखाधड़ी से बचने के टिप्स

  • ओटीपी धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको ऐसे फोन कॉल, SMS और लिंक से सावधान रहना है, जो खुद को बैंक अधिकारी या फिर सर्विस प्रोवाइडर कहते हैं। कोई भी अनजान व्यक्ति आपसे ओटीपी की मांग करें तो आपको तुरंत ही खबरदार होना है। वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। कोई भी वैध संगठन ओटीपी की मांग नहीं करता है।
  • ऑनलाइन ठगी या फिर ओटीपी जालसाजों से बचने के लिए अपनी निजी जानकारी को हमेशा सुरक्षित रखें। कभी भी किसी के साथ भी अपनी गोपनीय जानकारी और ओटीपी को साझा नहीं करें। इन जानकारियों के बिना ठग आपको शिकार नहीं बना पाएंगे। अपनी निजी जानकारियों को कही भी लिखकर किसी अनजान इंसान को न दें।
  • ठग अक्सर आपको किसी ईनाम का लालच या फिर नकद पुरस्कार से लुभा सकता है। जालसाज इसके लिए संदिग्ध लिंक भेजते हैं। ऐसे में कभी भी किसी अनजान इंसान द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें। ये संदिग्ध लिंक आपके डिवाइस को हैक कर सकता है और ओटीपी समेत निजी जानकारियां चुरा सकता है।
  • कभी भी किसी अनजान वेबसाइट से कोई ऐसा ऐप डाउनलोड न करें, जो कि आपके डिवाइस का अधिक एक्सेस मांग रहा हो। हमेशा वैध वेबसाइट से ही ऐप डाउनलोड करें। या फिर सबसे अच्छा है कि गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर से ही ऐप डाउनलोड करें। ये अनजान ऐप्स आपकी निजी जानकारियों के जरिए आपकी मेहनत की कमाई को गायब कर सकते हैं।
  • अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको SMS, लिंक या कॉल करता है तो हमेशा उस सोर्स को दो बार चेक करें। अक्सर जालसाज असली दिखने वाली वेबसाइट या ऐप की नकल करके लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे में उस नंबर या फिर आईडी की अच्छे से जांच करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Samsung Galaxy Unpacked

फ़रवरी 11, 2026

Nothing Phone 4a 5G

फ़रवरी 11, 2026

Lava Bold N2

फ़रवरी 11, 2026