---Advertisement---

Password Manager: याद नहीं Password, Gmail से लेकर Facebook तक हर पासवर्ड भूलने के बाद भी दिखेगा, जानें कैसे

Password Manager: अगर आप भी अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो तुरंत इस तरीके से जानें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 13, 2024 11:27 पूर्वाह्न

Password Manager
Follow Us
---Advertisement---

Password Manager: जब से तकनीक का विकास हुआ है और चीजे ऑन लाइन हुई है, तब से लोगों की जिंदगी काफी आसान हो गई है। इससे यूजर्स का समय तो बचता ही है। इसके साथ ही घटों के काम एक क्लिक में हो जाते हैं। ऑन लाइन की सुविधा जितनी ज्यादा बढ़ी है। उतनी ही समस्याएं भी बढ़ी हैं। लोगों के सामने सबसे बड़ी परेशानी पासवर्ड भूलने की आती है। हम सभी अपने फोन में तमाम तरह के ऐप्स का यूज करते है। इनकी सेफ्टी के लिए पासवर्ड लगाते हैं। फेसबुक हो या फिर जी-मेल हो हर जगह प्राइवेसी के लिए पासवर्ड की जरुरत पड़ती है। लेकिन कभी-कभी कुछ लोग अपना ही पासवर्ड डालकर भूल जाते हैं। लेकिन अब आपको इसके लिए परेशान होने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

नहीं पड़ेगी पासवर्ड को रीसेट करने की जरुरत

पासवर्ड भूलने के कारण उसे रीसेट करना पड़ता है। काफी बार तो पासवर्ड रीसेट होने के बाद भी नहीं खुलता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए एक बहुत ही छोटी सी प्रक्रिया है। जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी जीमेल का ही नहीं बल्कि फोन में यूज होने वाले तमाम अकाउंट के पासवर्ड देख सकते हैं। इसके लिए बस आपको एक छोटे से प्रोसेस को फॉलो करना होगा।

Password Manage से कैसे जानें भूला हुआ पासवर्ड?

सबसे पहले आपको अपने Phone की Setting में जाना होगा। इस पर क्लिक करने के बाद Google के ऑप्शन को चुनना होगा। जैसे ही आप इसे सेलेक्ट करेंगे आपके सामने आपकी Google Profile खुल जाएगी। इसके बाद आपको Password को क्लिक करना होगा। पासवर्ड पर क्लिक करने के बाद Password Manager पर जाना होगा। आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपके फोन में चल रहे तमाम तरह के अकाउंट्स के पासवर्ड दिखने लगेंगे। यहां से आप अपना भूला हुआ या फिर खोया हुआ पासवर्ड जान सकते हैं। इस तरह आप इस आसान प्रक्रिया से अपने अकाउंट्स के भूले हुए पासवर्ड देख सकते हैं और वो भी बिना पासवर्ड रीसेट किए हुए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026