---Advertisement---

Google Gmail: इंटरनेट कनेक्शन के बिना भी इस्तेमाल कर सकते हैं जीमेल, देखिए क्या है स्टेप बाए स्टेप तरीका

Google Gmail: आजकल हर स्मार्टफोन में पहले से ही गूगल के कई फीचर्स इनबिल्ट दिए गए होते हैं। हम यहां पर एंड्रॉइड स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं। ऐसे में आप गूगल जीमेल (Google Gmail) फीचर का उपयोग भी करते होंगे। अगर हां तो ये न्यूज आपके लिए काफी काम की हो सकती है। दरअसल ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 24, 2024 1:16 अपराह्न

Google Gmail
Follow Us
---Advertisement---

Google Gmail: आजकल हर स्मार्टफोन में पहले से ही गूगल के कई फीचर्स इनबिल्ट दिए गए होते हैं। हम यहां पर एंड्रॉइड स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं। ऐसे में आप गूगल जीमेल (Google Gmail) फीचर का उपयोग भी करते होंगे। अगर हां तो ये न्यूज आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

दरअसल कई बार देखा गया है कि आप किसी बेसमेंट वाली जगह पर या फिर मोबाइल टावर से काफी दूर किसी छुपी हुई लोकेशन पर होते हैं तो ऐसे में फोन का इंटरनेट सही से काम नहीं करता है। ऐसे में आप बिना इंटरनेट के भी जीमेल फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, आपने सही पढ़ा है। बिना इंटरनेट के भी आप फोन में जीमेल में जाकर किसी महत्वपूर्ण ईमेल को चेक कर सकते हैं। देखिए पूरी डिटेल।

ऑफलाइन ईमेल इनेबल करें

  • Google Gmail का ऑफलाइन उपयोग करने के लिए आपको फोन के ब्राउजर में गूगल जीमेल को खोलना होगा।
  • इसके बाद दाई तरफ सेटिंग पर क्लिक करें।
  • फिर आपको सेटिंग ऑप्शन पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद आपको ऑफलाइन टैप पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपको ऑफलाइन ईमेल बॉक्स को चेकमार्क करना होगा।
  • यहां पर आपको ऑफलाइन ईमेल सिंक करने का समय मिलेगा। आप यहां पर 90 दिनों को सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • यहां पर आपको सुरक्षा की दृष्टि से ये बताना होगा कि आप क्या ऑफलाइन डेटा को कंप्यूटर पर रखना चाहते हैं या नहीं।
  • आप यहां पर रिमूव को सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • इसके बाद सेव चेंज पर टैप करें।

ऐसे करें Google Gmail ऑफलाइन का एक्सेस

  • कभी भी ऑफलाइन होने पर आपको mail.google.com पर जाना है।
  • इसके बाद आपको ऑफलाइन मोड में होने वाले सभी ईमेल के लिए कंफर्म करना होगा।
  • इसके बाद आप ईमेल के इन्बॉक्स में पुराने ईमेल पढ़ पाएंगे और नए ईमेल कंपोज कर पाएंगे। साथ ही ईमेल ड्राफ्ट करने की सुविधा मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026