---Advertisement---

Phone Hacked: ये चीजें बता देती हैं आपका फोन हो चुका है हैक! ऐसे रहें सेफ

Phone Hacked: इन संकेतों से बहुत आसानी से पता कर सकते हैं कि, आपका फोन हैक हो चुका है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 12, 2024 10:40 पूर्वाह्न

Phone Hacked
Follow Us
---Advertisement---

Phone Hacked: बढ़ते अविष्कार और तकनीक ने जितना इंसान की जिंदगी को आसान बनाया है। उससे ज्यादा मुश्किल कर दिया है। ऐसे में लोगों की निजी जिंदगी कब हैक हो जाए पता ही नहीं चलता है। हैकिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा स्मार्टफोन यूज करने वाले लोगों को होता है।

Smartphone में लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ रखते हैं। यही वजह है कि, हैकर्स सबसे ज्यादा फोन को निशाना बनाते हैं और लोगों के बैंक अकाउंट को खाली कर रहे हैं। इसलिए आपको सतर्क होना बेहद जरुरी है। क्योंकि फोन कब हैक हो जाए पता ही नहीं चलता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनसे आप जान सकते हैं कि, आपका फोन हैक हुआ है या नहीं।

फोन का डेटा जल्दी खत्म होना

अगर आपके फोन का डेटा अचानक से बहुत जल्दी-जल्दी खत्म होने लगा है तो, ये काफी मुमकिन है कि, आपका फोन हैकर्स के निशाने पर आ चुका है। इसलिए सही से पड़ताल करके आप इसके कारण का जरुर पता लगाएं।

स्पीड और रेस्पॉन्स का स्लो होना

फोन हैक होने का एक लक्षण ये भी है कि, आपके फोन की स्पीड और रेस्पॉन्स  देने की क्षमता अचानक से स्लो हो जाएगी।

फोन की बैटरी खत्म होना

मालवेयर ऐप्स जब फोन में एंट्री कर जाते हैं तो वो फोन की बैटरी बहुत ज्यादा चूसते हैं। जिसकी वह से फोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म होती है। इसलिए सतर्क रहें।

बैंक अकाउंट लॉगइन करने का मैसेज

बैंक अकाउंट लॉगइन करने का मैसेज अगर बार-बार आपके फोन पर आ रहा है तो सतर्क हो जाएं। क्योंकि ये तभी होता है ,जब आपका फोन हैक हो गया हो।

अंजान लोगों के कॉल आना

फोन हैक हो जाने के बाद अंजान लोगों की कॉल या SMS अचानक बढ़ सकते हैं। इसीलिए किसी भी लिंक या कॉल पर अपनी निजी जानकारी ना दें।

इन संकेतों से आप पहचान सकते हैं कि, आपको फोन हैकर्स के निशाने पर आ गया है। इस तरह आप समय रहते हुए भारी नुकसान से बच सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026