---Advertisement---

PM Modi ने सेमीकंडक्टर मिशन को दी रफ्तार, गुजरात में किया माइक्रोन प्लांट का उद्घाटन; बोले- ‘ग्लोबल वैल्यू चेन में भारत की भूमिका मजबूत होगी’

PM Modi: शनिवार को पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत तेजी से ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का हिस्सा बन रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 28, 2026 6:03 अपराह्न

PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: भारत सरकार सेमीकंडक्टर इंडिया मिशन 2.0 को लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में इसे रफ्तार देने के लिए अब केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की ‘सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग’ (ATMP) यूनिट का उद्घाटन किया। बता दें कि यह यूनिट देश की पहली मेड इन इंडिया मैमोरी मॉड्यूल कमर्शियल प्रोडक्शन और निर्यात शुरू करेगी। इससे देश का नाम ग्लोबल सेमीकंडक्टर चेन में शुमार हो गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने भी इसे भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा में एक मील का पत्थर बताया।

PM Modi ने माइक्रोन फैसिलिटी यूनिट का किया उद्घाटन

साणंद के माइक्रोन की सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का उद्घाटन करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘माइक्रोन की इस ATMP फैसिलिटी में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने से ग्लोबल वैल्यू चेन में भारत की भूमिका मजबूत होगी। भारत तेजी से ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का हिस्सा बन रहा है।’

उन्होंने कहा, ‘आज का इवेंट यूएसए और भारत के बीच मजबूत सहयोग और पार्टनरशिप का भी प्रतीक है। यह बहुत जरूरी है, खासकर एआई और चिप्स के क्षेत्र में, पूरी दुनिया इन दो टेक्नोलॉजी के लिए सप्लाई चेन को सुरक्षित करने की कोशिश कर रही है, और दुनिया की दो सबसे बड़ी डेमोक्रेसी इस दिशा में काम कर रही हैं। एआई समिट के दौरान यूएस और भारत के बीच पैक्स सिलिका पहल इस दिशा में एक और कदम है। हमारी मिली-जुली कोशिशें जरूरी मिनरल्स की ग्लोबल सप्लाई चेन को और अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएंगी।’

भारत के सेमीकडक्टर मिशन को मिलेगी रफ्तार

गौरतलब है कि गुजरात के साणंद में भारत के सेमीकडक्टर मिशन को नई गति मिल सकती है। केंद्र सरकार ने साल 2023 इस प्लांट का भूमि पूजन किया था। माइक्रोन का इस प्रोजेक्ट में लगभग 22516 करोड़ रुपये का निवेश है, इसमें कंपनी, केंद्र और गुजरात सरकार का संयोजन शामिल है। साणंद में लगभग 5 लाख वर्ग फुट का ‘क्लीनरूम’ तैयार किया गया है, जो दुनिया के सबसे बड़े ‘रेज्ड-फ्लोर क्लीनरूम’ में से एक है। यहां माइक्रोन के वैश्विक नेटवर्क से आने वाले वेफर्स को तैयार मेमोरी और स्टोरेज उत्पादों (DRAM और NAND) में बदला जाएगा, जिनका उपयोग स्मार्टफोन से लेकर सुपर कंप्यूटर और एआई तक में होता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026