PM Modi: भारत सरकार सेमीकंडक्टर इंडिया मिशन 2.0 को लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में इसे रफ्तार देने के लिए अब केंद्र सरकार लगातार प्रयास कर रही है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की ‘सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग’ (ATMP) यूनिट का उद्घाटन किया। बता दें कि यह यूनिट देश की पहली मेड इन इंडिया मैमोरी मॉड्यूल कमर्शियल प्रोडक्शन और निर्यात शुरू करेगी। इससे देश का नाम ग्लोबल सेमीकंडक्टर चेन में शुमार हो गया है। इस दौरान पीएम मोदी ने भी इसे भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा में एक मील का पत्थर बताया।
PM Modi ने माइक्रोन फैसिलिटी यूनिट का किया उद्घाटन
साणंद के माइक्रोन की सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का उद्घाटन करने के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘माइक्रोन की इस ATMP फैसिलिटी में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू होने से ग्लोबल वैल्यू चेन में भारत की भूमिका मजबूत होगी। भारत तेजी से ग्लोबल सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन का हिस्सा बन रहा है।’
उन्होंने कहा, ‘आज का इवेंट यूएसए और भारत के बीच मजबूत सहयोग और पार्टनरशिप का भी प्रतीक है। यह बहुत जरूरी है, खासकर एआई और चिप्स के क्षेत्र में, पूरी दुनिया इन दो टेक्नोलॉजी के लिए सप्लाई चेन को सुरक्षित करने की कोशिश कर रही है, और दुनिया की दो सबसे बड़ी डेमोक्रेसी इस दिशा में काम कर रही हैं। एआई समिट के दौरान यूएस और भारत के बीच पैक्स सिलिका पहल इस दिशा में एक और कदम है। हमारी मिली-जुली कोशिशें जरूरी मिनरल्स की ग्लोबल सप्लाई चेन को और अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाएंगी।’
#WATCH | Sanand, Ahmedabad | PM Narendra Modi says, “The beginning of commercial production in this ATMP facility of Micron will strengthen India’s role in the global value chain. India is rapidly becoming a part of the global semiconductor value chain…”
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/u7hYu19kZj
— ANI (@ANI) February 28, 2026
#WATCH | Sanand, Ahmedabad | PM Narendra Modi says, “Today’s event also symbolises the strong collaboration and partnership between the USA and India. This is crucial, especially in the fields of AI and chips… The entire world is striving to secure the supply chains for these… pic.twitter.com/OVI7jdrzSf
— ANI (@ANI) February 28, 2026
भारत के सेमीकडक्टर मिशन को मिलेगी रफ्तार
गौरतलब है कि गुजरात के साणंद में भारत के सेमीकडक्टर मिशन को नई गति मिल सकती है। केंद्र सरकार ने साल 2023 इस प्लांट का भूमि पूजन किया था। माइक्रोन का इस प्रोजेक्ट में लगभग 22516 करोड़ रुपये का निवेश है, इसमें कंपनी, केंद्र और गुजरात सरकार का संयोजन शामिल है। साणंद में लगभग 5 लाख वर्ग फुट का ‘क्लीनरूम’ तैयार किया गया है, जो दुनिया के सबसे बड़े ‘रेज्ड-फ्लोर क्लीनरूम’ में से एक है। यहां माइक्रोन के वैश्विक नेटवर्क से आने वाले वेफर्स को तैयार मेमोरी और स्टोरेज उत्पादों (DRAM और NAND) में बदला जाएगा, जिनका उपयोग स्मार्टफोन से लेकर सुपर कंप्यूटर और एआई तक में होता है।
