---Advertisement---

Poco C65: सस्ती कीमत में फोन लॉन्च करके पोको ने दिया दिवाली तोहफा, इस दमदार प्रोसेसर से है लैस

Poco C65: कम कीमत में शानदार फीचर्स के साथ पोको ने इस फोन को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर दिया है। इसमें दो स्टोरेज वेरिएंट पेश किए गए हैं। इसके अलावा क्या स्पेक्स देखने को मिलते हैं। यहां इसी के बारे में बताने वाले हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: नवम्बर 6, 2023 11:25 पूर्वाह्न

Poco C65
Follow Us
---Advertisement---

Poco C65: पोको के स्मार्टफोन बजट फ्रेंडली होते हैं, इसमें कोई दोराय नहीं है। कंपनी समय-समय पर कम दाम में बढ़िया स्पेसिफिकेशन्स से लैस फोन पेश करती रहती रहती है। हाल ही में कंपनी ग्लोबल स्तर एक फोन को पेश किया है। जो कम कीमत में आता है। हम यहां हाल ही में पेश किए Poco C65 के बारे में बात कर रहे हैं। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन्स ऑफर किए गए हैं और स्टोरेज वेरिएंट क्या है। सब यहां बताने वाले हैं।

Poco C65 में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स

फोन में परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। इसको दो स्टोरेज वेरिएंट के साथ लाया गया है, जिसमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। इसमें जो रैम दी गई है उसको एसएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है। पोको का ये लेटेस्ट फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित MIUI 14 पर ऑपरेट होता है।

स्पेसिफिकेशनPoco C65
डिस्प्ले6.74 इंच, 90 हर्टज रिफ्रेश रेट
प्रोसेसरMediaTek Helio G85
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉइड 13 पर आधारित MIUI 14
रैम और स्टोरेज6GB+128GB, 8GB+256GB
बैक कैमरा50MP+2MP
बैटरी18W चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच
कनेक्टिविटी3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूश, वाई-फाई, एएफसी
कलरब्लू, ब्लैक और पर्पल

Poco C65 की कीमत

फोन को ग्लोबल स्तर पर किफायती सेगमेंट में उतारा गया है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 109 अमेरिकी डॉलर यानी 9060 रुपये लगभग निर्धारित की गई है। वहीं इसके टॉप मॉडल (8GB+256GB)को लेने के लिए 129 डॉलर यानी करीब 10722 रुपये की कीमत चुकानी होगी। फिलहाल इस फोन को भारत में उपलब्ध करवाए जाने को लेकर कोई अपडेट नहीं है लेकिन माना जा रहा है बहुत जल्द इसे ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16 5G

मार्च 30, 2026

Apple First Foldable iPhone

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 30, 2026

Vivo X300s

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026