---Advertisement---

Poco F8 Ultra 5G: पोको ला रहा सबसे पावरफुल स्मार्टफोन! 7,000 mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के सुपरफास्ट प्रोसेसर से हिला सकता है मोबा इल मार्केट

Poco F8 Ultra 5G: चीनी कंपनी पॉको बहुत जल्द एक बेहद पावरफुल स्मार्टफोन पेश कर सकती है। पोको एफ8जी अल्ट्रा 5जी में बेहद हाईटेक फीचर्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसमें 7,000 mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर जोड़ सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 22, 2025 3:34 अपराह्न

Poco F8 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Poco F8 Ultra 5G: पोको एक बेहद हाईटेक स्मार्टफोन बहुत जल्द पेश कर सकता है। खबरों की मानें तो पोको एफ8जी अल्ट्रा 5जी के लॉन्च होते ही मोबाइल मार्केट में खलबली मच सकती है। क्योंकि इस मोबाइल में 7,000 mAh की बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 का सुपरफास्ट प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी इसमें एक और हाईटेक कैमरा दे सकती है। पोको के इस फोन को Redmi K90 Pro का अपडेट वर्जन बताया जा रहा है।

पोको एफ8जी अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च और संभावित कीमत

पोको एफ8जी अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन को भारत में 42000 के आस-पास की संभावित कीमत में पेश किया जा सकता है। भारत में इसकी प्रामाणित कीमत, फीचर्स और लॉन्चिग को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में इसकी कीमत का दावा किया जा रहा है।

Poco F8 Ultra 5G के अनुमानित फीचर्स

पोको अपने फोन में 7,000 mAh की बैटरी दे सकता है। इसके साथ ही 100 W का फास्ट चार्जर मिलने की भी उम्मीद की जा रही है। इसमें स्नैपड्रैगन का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। जिन लोगों को ग्राफिक्स या फिर गेमिंग का शौक होता है। उनके लिए ये एक वरदान साबित हो सकता है। यूजर को बड़ी और स्मूथ डिस्प्ले देने के लिए कंपनी इसमें 1.5K या 2K रिजॉल्यूशन वाला LTPO OLED डिस्प्ले दे सकती है। यूजर को HyperOS 3 को Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 50MP Light Fusion 950 कैमरा मिल सकता है। इसमें OIS और 5x Periscope Telephoto जूम को जोड़ा जा सकता है।

पोको एफ8 अल्ट्रा कंपनी की एफ सीरीज का अभी तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बताया जा रहा है। अपने पावरफुल फीचर्स की वजह से ही ये गूगल पर इतना ज्यादा सर्च किया जा रहा है। फिलहाल अभी यूजर्स को इसकी लॉन्चिग का इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि अभी तक इसकी भारत में लॉन्च डेट सामने नहीं आ सकी है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि, ये साल 2026 की शुरुआत में पेश हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 4, 2026

Vivo X Fold 6

मई 4, 2026

Xiaomi Civi 6 Pro

मई 4, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 4, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

मई 4, 2026

OnePlus Nord CE 6 5G

मई 3, 2026