Poco M7 Pro 5G, C75 5G: दमदार प्रोसेसर और बड़ी डिस्प्ले के साथ Flipkart पर लॉन्च हुए पोको के दो नए स्मार्टफोन, जानें सारी खूबियां

Poco M7 Pro 5G, C75 5G

Poco M7 Pro 5G, C75 5G/ Google

Poco M7 Pro 5G, C75 5G: बीते कुछ समय में पोको ने फोन बाजार में अपनी अलग पहचान बना ली है। पोको ने एंट्री लेवल से लेकर मिडरेंज तक में कई धमाकेदार मॉडल उतारे हैं। अब पोको ने अपने ग्राहकों को एकसाथ डबल मजा दिया है। पोको ने मंगलवार शाम 5 बजे अपने दो नए स्मार्टफोन Poco M7 Pro 5G, C75 5G को Flipkart पर लॉन्च कर दिया है। चाइनीज फोन कंपनी इन दोनों फोन के कुछ फीचर्स के बारे में पहले ही बता चुकी थी। इन दोनों ही स्मार्टफोन में भर-भरकर दमदार खूबियां दी गई हैं। चलिए आगे जानते हैं इनकी आगे की डिटेल्स।

Poco M7 Pro 5G की स्पेसिफिकेशन्स

स्पेक्सPoco M7 Pro 5G
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा
बैटरी5110mah
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा20MP

जानिए Poco M7 Pro 5G की कीमत

चाइनीज फोन मेकर ने Poco M7 Pro 5G फोन के 6GB रैम और 128GB वाले मॉडल का दाम 13999 रुपये रखा है। वहीं, 8GB रैम और 256GB वाले मॉडल का दाम 15999 रुपये है। इस फोन को Flipkart पर 20 दिसंबर दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकेगा।

Poco C75 5G की खूबियां

फीचर्सPoco C75 5G
डिस्प्ले6.88 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 4s Gen 2
बैटरी5160mah
बैक कैमरा50MP+1.8MP
सेल्फी कैमरा5MP

Poco C75 5G का दाम

एंट्री लेवल Poco C75 5G स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम 7999 रुपये रखा गया है। इस फोन को Flipkart पर 19 दिसंबर दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version