---Advertisement---

Poco M8 5G: एआई पावर्ड फीचर्स मचाएंगे तहलका, इस दिन लॉन्च होगा पोको का सबसे पतला स्मार्टफोन; जानें कितनी खास रहेंगी बाकी खूबियां

Poco M8 5G: पोको एम8 5जी फोन में कई एआई पावर्ड फीचर्स आएंगे। इससे यूजर्स का काम आसान हो सकता है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 3, 2026 4:43 अपराह्न

Poco M8 5G
Follow Us
---Advertisement---

Poco M8 5G: आजकल फोन में सिर्फ कैमरा स्पेक्स नहीं, बल्कि डिजाइन और थिकनेस पर भी काफी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। यही वजह है कि अपकमिंग पोको एम8 5जी फोन अपनी मोटाई की वजह से इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है। साथ ही इसमें दमदार प्रोसेसर और कैमरा भी मिलने की उम्मीद है। अगर आप नहीं जानते हैं,तो आपको बता दें कि पोको कंपनी की एम फोन सीरीज काफी पॉपुलर है। कंपनी इस फोन को मिडरेंज कैटेगरी में उतार सकती है। फोन मेकर ने इसकी मोटाई की जानकारी साझा की है।

Poco M8 5G जल्द उड़ाएगा गर्दा

स्मार्टफोन मेकर ने बताया है कि पोको एम8 5जी फोन को 8 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इसके लिए काफी कम दिनों का इंतजार करना होगा।

पोको एम8 5जी की संभावित कीमत

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी पोको एम8 5जी का संभावित प्राइस 30 से 35000 रुपये के आसपास रहने की आशंका है। हालांकि, अभी तक कीमत को लेकर सिर्फ अटकलें ही लगाई जा रही हैं।

आते ही तहलका मचाएंगे धाकड़ एआई फीचर्स

उधर, कंपनी के मुताबिक, आगामी पोको एम8 5जी फोन में कई एआई पावर्ड फीचर्स आएंगे। इससे यूजर्स के कई डेली काम आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। इसमें एआई फोटो, एआई वीडियो टूल्स, एआई रिप्लेस, एआई इरेज, एआई एक्सपेंड एआई फोटोग्राफी समेत कई सुविधाएं मिलेगी। इस अपकमिंग फोन की थिकनेस 7.35एमएम रहेगी। साथ ही इसे हाथ में लेने पर काफी प्रीमियम फील होगा। साथ ही इसमें 4 साल तक का एंड्रॉयड और 6 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा। इसमें 3डी कर्व्ड डिस्प्ले के साथ बढ़िया मजबूती मिलेगी।

स्पेक्सपोको एम8 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटस्नैपड्रैगन 6 जेन 3
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
स्क्रीन6.77 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5520mAh
चार्जर65W
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

कितना धमाकेदार होगा कैमरा सेटअप

लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो अपकमिंग पोको एम8 5जी में बैक साइड पर डबल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। इसमें 50एमपी का एआई पावर्ड कैमरा आ सकता है। साथ ही एलईडी लाइट भी जोड़ी जा सकती है। आगे की तरफ 32एमपी का सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है। इस दमदार फोन में स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट और 5520mAh की बैटरी आने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने सभी फीचर्स को आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026

OnePlus 15R

फ़रवरी 26, 2026

Oppo Find N6

फ़रवरी 25, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 25, 2026