---Advertisement---

Poco M8 5G: गजब! अब कम प्राइस में यूज करिए प्रीमियम एआई फीचर्स, मिलिट्री ग्रेड की मजबूती; जानें कब से शुरू होगी सेल

Poco M8 5G: पोको एम8 5जी फोन को धमाकेदार एआई फीचर्स के साथ गुरुवार को इंडिया में लॉन्च किया गया है। इसमें आलीशान कैमरा सेटअप और दमदार बैटरी दी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 8, 2026 4:29 अपराह्न

Poco M8 5G
Follow Us
---Advertisement---

Poco M8 5G: आजकल फोन में एआई फीचर्स न हो, तो मजा आधा-अधूरा रहा जाता है। ऐसे में अगर आप भी किसी बढ़िया एआई फीचर वाले फोन को खरीदना चाहते हैं, तो पोको एम8 5जी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। जी हां, इस फोन में कई एआई फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में यूजर्स का काफी काम आसान हो सकता है। इतना ही नहीं, इसमें कैमरा समेत अन्य खूबियां भी काफी जोरदार रखी गई है। हालांकि, अगर आप सोच रहे हैं कि आपको इसके लिए ज्यादा दाम चुकाना होगा, तो आप गलत हैं।

Poco M8 5G का दाम और सेल की डिटेल

फोन निर्माता पोको इंडिया के मुताबिक, पोको एम8 5जी फोन के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 18999 रुपये रखा गया है। वहीं, 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज का प्राइस 19999 रुपये और 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 21999 रुपये रखी गई है। फोन मेकर के मुताबिक, लॉन्च डे और बैंक ऑफर्स कके बाद इसका शुरुआती दाम 15999 रुपये रह जाता है। मगर यह दाम सिर्फ सेल शुरू होने के बाद 12 घंटे बाद तक वैध रहेगी। इसकी पहली सेल 13 जनवरी 2026 से स्टार्ट होगी। फोन को कंपनी की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकते है।

पोको एम8 5जी की एआई खूबियां मचाएंगी धूम

कंपनी ने बताया है कि पोको एम8 5जी स्मार्टफोन में एआई का इस्तेमाल पोट्रेट को बेहतर करने के लिए किया गया है। इसमें एआई एन्हांस्ड फीचर को शामिल किया है। इसके साथ एआई इमेज एडिटिंग, एआई रिफ्लेक्शन रिमूवल और एआई इरेज और एआई जेमिनी के साथ सर्कल टू सर्च की सुविधा दी गई है। इस मोबाइल में मिलिट्री ग्रेड की मजबूती मिलती है। ऐसे में यह फोन गिरने पर आसानी से टूटेगा नहीं।

स्पेक्सपोको एम8 5जी
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 6 जेन 3
रैम-स्टोरेज8जीबी-256जीबी
डिस्प्ले6.77 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5520mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा20MP

इन खूबियों पर भी हार सकते हैं अपना दिल

उधर, पोको एम8 5जी के अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट को शामिल किया गया है। फोन में 6.77 इंच की डिस्प्ले के साथ एमोलेड स्क्रीन दी गई है। साथ ही 120Hz की रिफ्रेश रेट और स्टीयरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस को जोड़ा गया है। कंपनी ने इसमें 5520mAh की बैटरी के साथ 45W का वायर्ड चार्जर देखने को मिलता है। बैक पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा और 2एमपी का डेप्थ सेंसर दिया गया है। मोबाइल में आगे की तरफ 20एमपी का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग लेंस जोड़ा गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026

OnePlus 15R

फ़रवरी 26, 2026

Oppo Find N6

फ़रवरी 25, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 25, 2026