---Advertisement---

Poco M8 5G: बजट में उठाएं सुपरहिट फीचर्स का लुत्फ, ये हैं खरीदने के 3 मुख्य कारण; पहली सेल में मिलेगा हजारों रुपये का डिस्काउंट

Poco M8 5G: पोको एम8 5जी फोन की पहली सेल जल्द ही शुरू होने वाली है। इसमें जबरदस्त प्रोसेसर के साथ बैटरी क्षमता दी गई है। साथ ही कैमरा मॉड्यूल भी काफी तगड़ा रखा गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 11, 2026 1:45 अपराह्न

Poco M8 5G
Follow Us
---Advertisement---

Poco M8 5G: सस्ते में दमदार फीचर्स चाहिए? तो मार्केट में आपके लिए पोको एम8 5जी फोन आ चुका है। इसकी सेल जल्द ही स्टार्ट होने वाली है। इसका डिजाइन, स्पीड और परफॉर्मेंस काफी लाजवाब है। ऐसे में यह नया मोबाइल कैमरा लवर्स, गेमर्स और मल्टीटास्किंग करने वालों का फेवरेट बन सकता है। कंपनी ने इसमें कई यूनिक खूबियों को डालकर इसे खास बनाने का प्रयास किया है।

Poco M8 5G का प्राइस और सेल की डिटेल

स्मार्टफोन मेकर के मुताबिक, पोको एम8 5जी का शुरुआती प्राइस 15999 रुपये रखा गया है। मगर यह दाम सिर्फ सेल के शुरुआती 12 घंटे तक ही वैध रहेगा। इसके बाद इसकी कीमत बढ़ जाएगी। इस फोन की पहली सेल 13 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। इस पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही 1000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा।

पोको एम8 5जी को खरीदने के 3 प्रमुख कारण

फोन कंपनी ने अपने नए मोबाइल पोको एम8 5जी को खरीदने के लिए 3 प्रमुख कारणों की जानकारी दी है।

  • फोन में कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफाइड, सेगमेंट का सबसे टिकाऊ फोन।
  • सबसे पतला और हल्का 7.35एमएम की थिकनेस और 178 ग्राम वजन फिर भी पावरफुल
  • स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर, 825K+ अंतूतू स्कोर।

साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन को स्लिम, मजबूत और धूम मचाने के लिए बनाया गया है। ऐसे में अगर आप इस सर्दी में गर्मी पैदा करने वाला धाकड़ मोबाइल तलाश रहे हैं, तो इस पर दांव लगा सकते हैं।

स्पेक्सपोको एम8 5जी
चिपसेटस्नैपड्रैगन 6 जेन 3
रैम-स्टोरेज8जीबी-256जीबी
स्क्रीन6.77 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5520mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा20MP

बेहद दमदार हैं हाईटेक एआई स्पेक्स

उधर, पोको एम8 5जी में कई एआई खूबियों को जोड़ा गया है, जिसमें एआई एन्हांस्ड, एआई इमेज एडिटिंग, एआई रिफ्लेक्शन रिमूवल और एआई इरेज और एआई जेमिनी के साथ सर्कल टू सर्च शामिल है। इसके अलावा, फोन में 6.77 इंच की डिस्प्ले, 120Hz की रिफ्रेश रेट, 5520mAh की बैटरी और 45W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलता है। कैमरे के तौर पर रियर में 50एमपी का मेन कैमरा, 2एमपी का डेप्थ सेंसर जोड़ा गया है। जबकि आगे की तरफ 20एमपी का सेल्फी सेंसर रखा गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

OnePlus 16

जुलाई 31, 2026

Redmi Note 17 5G

जुलाई 31, 2026

Nothing Phone (4a)

जुलाई 31, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

जुलाई 30, 2026

Redmi K100

जुलाई 29, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

जुलाई 29, 2026