---Advertisement---

Poco M8 5G: खास टेक्नोलॉजी के साथ मिलेगी दमदार बैटरी, धांसू कैमरा देगा सिनेमैटिक शॉट्स एक्सपीरियंस; इस दिन होगा लॉन्च

Poco M8 5G: पोको एम8 5जी मोबाइल को दमदार बैटरी क्षमता के साथ उतारा जाएगा। इसमें आलीशान कैमरा सेटअप आने की उम्मीद है। इसकी संभावित प्राइस डिटेल सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 5, 2026 2:08 अपराह्न

Poco M8 5G
Follow Us
---Advertisement---

Poco M8 5G: बस कुछ घंटों का इंतजार, फिर बड़ा धमाका करेगा पोको एम8 5जी फोन। लॉन्च से पहले फोन कंपनी ने आगामी मोबाइल की खास खूबियों को रिवील किया है। ऐसे में पोको फैन्स को नए फीचर्स काफी पसंद आ सकते हैं। इसमें खास तकनीक के साथ बैटरी को जोड़ा गया है। ऐसे में यूजर्स को बढ़िया बैटरी अनुभव देखने को मिल सकता है। वहीं, रिपोर्ट्स में इसकी अनुमानित प्राइस डिटेल भी लीक हुई है।

Poco M8 5G जल्द होगा लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता के मुताबिक, अपकमिंग पोको एम8 5जी फोन को 8 जनवरी 2026 को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में बस कुछ ही टाइम बाकी रह गया है।

पोको एम8 5जी की संभावित कीमत

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि पोको एम8 5जी फोन को मिडरेंज श्रेणी में लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका संभावित प्राइस 22 से 25000 रुपये के करीब रहने की उम्मीद है।

दमदार बैटरी और कैमरा स्पेक्स हुए रिवील

फोन मेकर ने बताया है कि पोको एम8 5जी मोबाइल में 5520mAh की EV ग्रेड Si-C बैटरी दी जाएगी। साथ ही कंपनी ने बैटरी के लंबे टाइम तक चलने का दावा भी किया है। इसकी बैटरी में कम चार्जिंग ब्रेक देखने को मिलेंगे। फोन के बैक साइड पर 50एमपी का पावरफुल कैमरा दिया जाएगा, जोकि काफी बढ़िया फोटो प्रदान करेगा। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ सिनेमैटिक शॉट्स लेने की सुविधा भी दी गई है। आगे की तरफ, 20एमपी का सेल्फी सेंसर दिया जाएगा। यह फोन 4 साल तक एंड्रॉयड और 6 साल तक सेफ्टी अपडेट प्रदान करेगा। ऐसे में ग्राहकों के लिए एक बढ़िया मोबाइल साबित हो सकता है।

स्पेक्सपोको एम8 5जी की लीक खूबियां
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 6 जेन 3
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.77 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी5520mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा20MP

आते ही तबाही मचाएंगे ये तगड़े फीचर्स

उधर, लीक्स में दावा किया जा रहा है कि पोको एम8 5जी फोन में 6.77 इंच की आलीशान स्क्रीन मिल सकती है। साथ ही 144Hz की रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की ब्राइटनेस तहलका मचा सकती है। इसमें बेहतरीन कलर ऑप्शन्स के साथ बढ़िया एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिप के साथ एक डेडिकेटिड गेमिंग चिप भी शामिल की जा सकती है। फिलहाल, कंपनी ने इसके सभी फीचर्स से पर्दा नहीं उठाया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026

OnePlus 15R

फ़रवरी 26, 2026

Oppo Find N6

फ़रवरी 25, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 25, 2026