---Advertisement---

Poco X5 5G vs Moto G73 5G: किस स्मार्टफोन में मिलेगी बेहतरीन परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले दूर करें सारे डाउट

Poco X5 5G vs Moto G73 5G: नया 5G फोन लेने की सोच रहे हैं तो आप Poco X5 5G vs Moto G73 5G में से किसी एक को चुन सकते हैं। जानिए इनके फीचर्स में अंतर।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 16, 2023 12:07 अपराह्न

Poco X5 5G vs Moto G73 5G
Follow Us
---Advertisement---

Poco X5 5G vs Moto G73 5G: भारत के स्मार्टफोन बाजार में मिड रेंज वाले मोबाइल की काफी अधिक मांग बनी हुई है। यही वजह है कि ज्यादातर फोन बनाने वाली कंपनियां इसी सेगमेंट पर अधिक फोकस कर रही हैं। ऐसे में अगर आप नए स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपको इस आर्टिकल से काफी सहायता मिल जाएगी। आपको बता दें कि मिड रेंज में Poco X5 5G फोन एक शानदार विकल्प है। वहीं, इसका सीधा मुकाबला मोटोरोला के Moto G73 5G से है।

Poco X5 5G के फीचर्स

चाइनीज फोन कंपनी पोको के Poco X5 5G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर पर काम करता है। ये फोन एंड्राइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 6GB+128GB और 8GB+256GB के दो वेरिएंट पेश किए हैं। वहीं, इस फोन में 6.67 inches की सुपर एमोल्ड डिस्प्ले दी गई है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की सुरक्षा दी गई है। साथ ही इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 33W का फास्ट चार्जर आता है। वहीं, इसके रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सैटअप और फ्रंट में सिंगल कैमरा सैटअप मिलता है। इस फोन की कीमत 18999 रुपये है।

Moto G73 5G के फीचर्स

मोटोरोला के Moto G73 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 930 प्रोसेसर दिया गया है। ये फोन एंड्राइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने इसमें 8GB+256GB का वेरिएंट पेश किया है। वहीं, इस फोन में 6.5 inches की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। साथ ही इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 30W का फास्ट चार्जर मिलेगा। फोन के रियर पैनल में डबल कैमरा सैटअप और फ्रंट में सिंगल कैमरा सैटअप मिलता है। इस फोन की कीमत भी 18999 रुपये है।

फीचर्सPoco X5 5GMoto G73 5G
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 695MediaTek Dimensity 930
रैम-स्टोरेज6GB+128GB-8GB+256GB8GB+256GB
डिस्प्ले6.67 inches (16.94 cm)6.5 inches (16.51 cm)
बैटरी5000mAh5000mAh
रियर कैमरा48 MP + 8 MP + 2 MP50 MP + 8 MP
फ्रंट कैमरा13 MP16 MP
रिफ्रेश रेट120 Hz120 Hz

ये भी पढ़ें: Mahindra Thar 4X4 में अब किया गया ये जबरदस्त बदलाव, जल्द ही नए अवतार में आएंगी नजर

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026