---Advertisement---

Poco X7 Pro 5G: AI Interpreter, Notes समेत ये खूबियां आपका काम कर सकती हैं आसान, पूरे दिन चलेगी 6550mah की बैटरी!

Poco X7 Pro 5G: पोको के धांसू फोन में AI Interpreter, Notes समेत ये खूबियां आपका काम आसान कर सकती हैं। इसमें 6550mah की कमाल की बैटरी मिलती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 19, 2025 11:08 पूर्वाह्न

Poco X7 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Poco X7 Pro 5G: शाओमी काफी लंबे समय से मिडरेंज सेगमेंट में अपना जलवा बिखेर रहा है। यह तो आप जानते होंगे कि पोको भी शाओमी कंपनी के अतंर्गत आता है। ऐसे में अगर आप कम बजट में किसी धांसू स्मार्टफोन को तलाश रहे हैं, तो पोको एक्स7 प्रो 5जी एक धाकड़ विकल्प साबित हो सकता है। Poco X7 Pro 5G Specifications की बात करें, तो इसमें एक नहीं, बल्कि कई सारी अनोखी AI खूबियों को शामिल किया गया है। ऐसे में आपको इसे खरीदने से पहले एक बार पोको एक्स7 प्रो 5जी की स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालनी चाहिए।

Poco X7 Pro 5G में मिलते हैं ये दमदार एआई फीचर्स

अगर आप स्मार्टफोन में AI फीचर्स चाहते हैं, वो भी कम दाम पर, तो पोको एक्स7 प्रो 5जी फोन में AI Interpreter, AI Notes, AI on Gallery, AI Recorder की सुविधा मिलती है। AI Interpreter फीचर की मदद से आप आसानी से लाइव कॉल के दौरान किसी भी भाषा में संवाद का अनुवाद कर सकते हैं। AI Notes के जरिए आसानी से किसी भी टेक्स्ट को समराइज, ट्रांसलेट, प्रूफरीड किया जा सकता है।

इसमें कई नए लेआउट भी मिलते हैं। AI on Gallery फीचर के जरिए आसानी से किसी भी फोटो को एडिट या उसमें बदलाव किया जा सकता है। AI Recorder की मदद से किसी भी रिकॉर्डिंग को आसानी से टेक्स्ट में बदला जा सकता है। इस तरह से Poco X7 Pro 5G Specifications आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। यही वजह है कि काफी लोगों को पोको एक्स7 प्रो 5जी की स्पेसिफिकेशन्स पसंद आ रही हैं।

स्पेक्सपोको एक्स7 प्रो 5जी
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 8400 Ultra
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
बैटरी6550mah
बैक कैमरा50 MP + 8 MP
सेल्फी कैमरा20MP

पोको एक्स7 प्रो 5जी में आती है 6550mah की बैटरी

इस दमदार स्मार्टफोन Poco X7 Pro 5G में ढेर सारे काम के एआई फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में आप सोच रहे हैं कि इससे बैटरी जल्दी खत्म हो जाएगी, तो आपको बता दें कि इसमें 6550mah की बैटरी मिलती है। इसके साथ 90W का टर्बो चार्जर भी दिया गया है। इसमें 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultra प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट दिया है। पोको एक्स7 प्रो 5जी की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसके रियर में डबल कैमरा और सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16 5G

मार्च 30, 2026

Apple First Foldable iPhone

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 30, 2026

Vivo X300s

मार्च 30, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026