---Advertisement---

Realme 14 Pro: रियलमी के अपकमिंग फोन में मिल सकती है दमदार बैटरी, मिनटों में होगी फुल चार्जिंग!

Realme 14 Pro: रियलमी एक के बाद एक लगातार अपने फोन लाने की तैयारी कर रही है। अपकमिंग फोन में मिल सकती है जबरदस्त बैटरी। जानिए क्या है डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 20, 2024 12:34 अपराह्न

Realme 14 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Realme 14 Pro: रियलमी 14 एक्स स्मार्टफोन लॉन्च के कुछ समय बाद ही कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन को प्रदर्शित कर दिया। चाइनीज फोन मेकर ने आधिकारिक तौर पर रियलमी 14 प्रो सीरीज को सामने लाकर यह बता दिया है कि वह मोबाइल बाजार में अपना दबदबा कायम रखना चाहता है। इस सीरीज में तीन नए मॉडलों को लाया जा सकता है। इसमें से एक Realme 14 Pro स्मार्टफोन होगा। इस फोन में कितनी बैटरी मिल सकती है, आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Realme 14 Pro में मिल सकती है इतनी बैटरी

स्मार्टफोन की बैटरी फोन के लिए बहुत जरूरी होती है। ऐसे में Realme 14 Pro स्मार्टफोन चलाने के लिए कितनी बैटरी आएगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में दमदार बैटरी लाइफ मिलेगी। कई खबरों में यह भी बताया जा रहा है कि इस फोन में 4500mah की लिथियम ऑयन बैटरी मिल सकती है। वहीं, इस बैटरी के साथ 80W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। ऐसे में यह फोन लगभग 40 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगा। मगर यह जानकारी सिर्फ अनुमानित है।

Realme 14 Pro के संभावित फीचर्स

अपकमिंग Realme 14 Pro के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दी जा सकती है। इसके साथ 16GB रैम मिलने की संभावना है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इसमें क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ बढ़िया स्क्रीन मिल सकती है।

स्पेक्सरियलमी फोन की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 2
डिस्प्ले6.7 इंच
बैटरी4500mah
रैम16GB
रिफ्रेश रेट120hz

कंपनी ने शेयर की ये खास डिटेल्स

वहीं, कंपनी द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल पोस्ट में नजर आ रहा है कि फोन में पीछे की तरफ तीन कैमरे मिल सकते हैं। इस डिवाइस में बड़ा सर्कुलर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। साथ ही एक से ज्यादा एलईडी फ्लैश लाइट भी दी जा सकती है। इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि यह फोन दुनिया का पहला कोल्ड सेंसटिव कलर बदलने वाला बैक पैनल मिलेगा। इस स्मार्टफोन को जनवरी 2025 में ल़ॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसकी तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026