---Advertisement---

Realme 16 Pro Plus 5G: गजब! जबरदस्त पोर्ट्रेट कैमरा डीएसएलआर को देगा सीधी टक्कर, फोटोग्राफी में क्रांति ला सकता है यह एआई फीचर

Realme 16 Pro Plus 5G: रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी फोन में मिलने वाला पोर्ट्रेट कैमरा डीएसएलआर को कड़ी चुनौती प्रदान कर सकता है। साथ ही गेमर्स की भी बढ़िया मौज आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 31, 2025 12:48 अपराह्न

Realme 16 Pro Plus 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme 16 Pro Plus 5G: रियलमी अपनी नई फोन सीरीज को फुल कैमरा फोकस्ड रख रही है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि आगामी रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी फोन में लुभावने डिजाइन के साथ आलीशान कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है। यही वजह है कि आने से पहले ही इंटरनेट पर यह फोन धमाल मचा रहा है। कंपनी ने इसकी कुछ खूबियों को रिवील कर दिया है।

Realme 16 Pro Plus 5G कब होगा लॉन्च

फोन कंपनी ने बताया है कि रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी मोबाइल को 6 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इसके साथ प्रो वेरिएंट भी मार्केट में उतारा जाएगा।

कितनी रह सकती है रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी की कीमत

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी स्मार्टफोन का संभावित प्राइस 39999 रुपये रह सकता है। हालांकि, कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो इसका दाम 43999 रुपये तक जा सकता है।

कैमरा में धूम मचाएगा यह एआई फीचर

फोन निर्माता ने दावा किया है कि रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी फोन में रियर पैनल पर 200एमपी का पोर्ट्रेट कैमरा आएगा। यह एकदम मास्टर क्लास परफॉर्मेंस देगा। साथ ही इसमें अल्टीमेट एआई साउंड मास्टर की सुविधा भी मिलेगी। इसमें एआई एडिट जेनि और एआई फोटो एन्हान्स की सुविधा भी जोड़ी जा सकती है। साथ ही कंपनी ने बताया है कि इसके बढ़िया सेंसर के जरिए लोगों को हर फ्रेम के साथ शार्प और क्लीयर फोटो मिलेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि इसका कैमरा डीएसएलआर को कड़ी चुनौती दे सकता है।

स्पेक्सरियलमी 16 प्रो प्लस 5जी संभावित खूबियां
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 7 जेन 4
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.8 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर90W
रियर कैमरा200MP
सेल्फी कैमरा32MP

गेमर्स की भी आ सकती है मौज

उधर, अगर आप फोन में गेमिंग का शौक रखते हैं, तो भी आपको रियलमी 16 प्रो प्लस 5जी फोन काफी पसंद आने वाला है। कंपनी ने बताया है कि इसमें स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलेगा। साथ ही 1.44 मिलियन अंतूतू स्कोर गेमिंग में काफी जानदार एक्सपीरियंस दे सकता है। कई अन्य लीक्स की मानें, तो कंपनी इसमें एक खास गेमिंग चिप भी शामिल कर सकती है, जिससे गेमर्स भी इसके फैन हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S26

फ़रवरी 17, 2026

AI in Road Safety

फ़रवरी 17, 2026

Lava Bold N2

फ़रवरी 17, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 17, 2026

AI in Agriculture

फ़रवरी 17, 2026

Oppo Find X10 Series

फ़रवरी 17, 2026