---Advertisement---

Realme GT 5 की 24GB रैम स्मार्टफोन को बना देगी सुपरफास्ट! 240 वाट का फास्ट चार्जर मिनटों में कर सकता है फोन चार्ज

Realme GT 5: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी लगातार अपने नए मॉडल्स पर काम कर रही है। ऐसे में रियलमी के एक नए फोन की जानकारी सामने आई है। हम रियलमी जीटी 5 (Realme GT 5) फोन की बात कर रहे हैं। नए लीक के मुताबिक, इस फोन के लॉन्च से पहले इसकी कुछ खास जानकारी ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 21, 2023 2:24 अपराह्न | Updated: अगस्त 21, 2023 3:12 अपराह्न

Realme GT 5
Follow Us
---Advertisement---

Realme GT 5: चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी रियलमी लगातार अपने नए मॉडल्स पर काम कर रही है। ऐसे में रियलमी के एक नए फोन की जानकारी सामने आई है। हम रियलमी जीटी 5 (Realme GT 5) फोन की बात कर रहे हैं। नए लीक के मुताबिक, इस फोन के लॉन्च से पहले इसकी कुछ खास जानकारी बाहर आई है। रियलमी के इस फोन में काफी धाकड़ खूबियां दी जा सकती हैं। जानें क्या है इसकी सारी लीक डिटेल।

Realme GT 5 Leaked Design

रियलमी जीटी 5 फोन को डिजाइन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें अल्ट्रा थिन बैजल्स दिए जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि ये फोन मैटेलिक बॉडी फ्रेम के साथ आ सकता है। हालांकि, अभी तक रियलमी ने आधिकारिक तौर पर इसके फीचर्स की जानकारी साझा नहीं की है। मगर फिर भी इसकी कुछ खूबियां सामने आई हैं।

Realme GT 5 Potential Features

रियलमी जीटी 5 स्मार्टफोन में 6.74 इंच की शानदार स्क्रीन मिलेगी। ये 1.5K OLED डिस्प्ले होगी। इसमें 144hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। ये फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन में 24GB रैम के साथ 1GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। ये भी दावा किया जा रहा है कि इस फोन में दो बैटरी पैक मिलेंगे। इसमें 4600mah की बैटरी के साथ 240W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। वहीं, 5200mah की बैटरी के साथ 150W का फास्ट चार्जर मिलेगा।

फीचर्सRealme GT 5
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 2 SoC
स्क्रीन6.74 इंच
बैटरी4600mah-5200mah
रियर कैमरा50MP+8MP+2MP
सेल्फी कैमरा16MP

Realme GT 5 Possible Launch Date

इसके कैमरे की बात करें तो कहा जा रहा है कि 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का सेंसर दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि रियलमी जीटी 5 फोन को 28 अगस्त 2023 को चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026