---Advertisement---

Realme GT 7 Pro: रियलमी जीटी 7 प्रो फोन में मिलता है ताकतवर Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, इस दिन से शुरू होगी सेल

Realme GT 7 Pro: चीन की मशहूर फोन कंपनी रियलमी ने हाल ही में भारत में जीटी 7 प्रो फोन लॉन्च किया है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। यह काफी शानदार चिपसेट है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 28, 2024 2:03 अपराह्न

Realme GT 7 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Realme GT 7 Pro: इंडियन फोन मार्केट में चाइनीज कंपनियों के ढेर सारे स्मार्टफोन मौजूद हैं। कमाल की बात है कि अधिकतर मोबाइल फोन में शानदार स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। इसमें रियलमी कंपनी का नाम भी आता है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपना दमदार फोन रियलमी जीटी 7 प्रो (Realme GT 7 Pro) भारत में लॉन्च किया है। इस फोन की हर तरफ काफी चर्चा हो रही है। खासकर इसके प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite से काफी लोग प्रभावित हैं। नीचे आर्टिकल में पढ़िए इस फोन की पूरी जानकारी।

Realme GT 7 Pro में Snapdragon 8 Elite Processor

फोन बाजार में रियलमी जीटी 7 प्रो के प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite को लेकर कहा जा रहा है कि यह काफी ताकतवर है। साथ ही फिलहाल यह बहुत ही कम स्मार्टफोन में मौजूद है। फोन में इस प्रोसेसर के होने की वजह से फोन काफी अच्छे तरीके से काम करेगा। इस प्रोसेसर के कारण मोबाइल की क्षमता भी बेहतर हो जाएगी। इसमें ओक्टा कोर 4.32 गीगाहर्ट्स और हैक्सा कोर मिलता है।

Realme GT 7 Pro Specifications

रियलमी जीटी 7 प्रो फोन की स्पेसिफिकेशन्स (Realme GT 7 Pro Specifications) जानकर आपको मजा आ जाएगा। डिवाइस में 6.78 इंच की एमोलेड स्क्रीन दी गई है। इसमें 6500 निट्स की ब्राइटनेस और 120HZ की रिफ्रेश रेट आती है। इस मोबाइल में 12GB की रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन चलाने के लिए 5800MAH की बैटरी के साथ 120W का फ्लैश फास्ट चार्जर आता है। यह चार्जर लगभग 22 मिनट में पूरी तरह से मोबाइल को चार्ज कर देता है।
वहीं, अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में ट्रिपल कैमरा मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप कैमरा दिया गया है। सेल्फी लवर्स के लिए 16MP का कैमरा मिलता है।

स्पेक्सरियलमी जीटी 7 प्रो
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Elite
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
स्क्रीन6.78 इंच
बैटरी5800mah
कैमरारियर में 50MP+8MP+50MP
सेल्फी के लिए 16MP

रियलमी जीटी 7 प्रो की कीमत और सेल

नए फोन रियलमी जीटी 7 प्रो की कीमत (Realme GT 7 Pro Price) 59999 रुपये है। इस फोन की सेल अमेजन (Amazon) पर 29 नवंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ऐसे में इसे कम दाम पर खरीद सकते हैं। साथ ही फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से भी बुक कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026