---Advertisement---

Realme P3 Pro 5G: 6.83 इंच की क्वॉड कर्व डिस्प्ले देगी गजब का स्क्रीन एक्सपीरियंस, सिंगल चार्ज पर 2 दिन चलेगी 6000mah की धांसू बैटरी

Realme P3 Pro 5G: रियलमी अपने अपकमिंग फोन में 6.83 इंच की क्वॉड कर्व डिस्प्ले देगा। फोन की 6000mah की धांसू बैटरी सिंगल चार्ज पर 2 दिन चलेगी। जानें Realme P3 Pro 5G Price की संभावित डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 9, 2025 11:07 पूर्वाह्न

Realme P3 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme P3 Pro 5G: बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपको यहां से सही जानकारी मिल सकती है। रियलमी कंपनी अपने नए फोन रियलमी पी3 प्रो 5जी में धांसू 6.83 इंच की क्वॉड कर्व डिस्प्ले दे रही है। Realme P3 Pro 5G India Launch 18 फरवरी 2025 आधिकारिक हो गया है। रियलमी पी3 प्रो 5जी इंडिया लॉन्च से पहले यह फोन इंटरनेट पर काफी छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर Realme P3 Pro 5G Price को लेकर अलग-अलग खबरें चल रही हैं। बहुत सारे लोग रियलमी पी3 प्रो 5जी की कीमत जानने चाहते हैं।

Realme P3 Pro 5G में मिलेगा लेग फ्री गेमिंग अनुभव

चाइनीज फोन मेकर अपकमिंग फोन रियलमी पी3 प्रो 5जी में शानदार स्क्रीन एक्सपीरियंस देगी। रियलमी ने दावा किया है कि सेगमेंट में पहली बार क्वॉड कर्व डिस्प्ले दी जा रही है। इस सुविधा के जरिए गेमर्स को लेग फ्री गेमिंग अनुभव मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन की डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट मिलेगी। इसमें 1500 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस, 1.7 बिलियन ट्रू कलर्स और बढ़िया कान्ट्रास्ट रेशो मिलेगा।

Realme P3 Pro 5G India Launch सामने आने के बाद इसे लेकर क्रेज बढ़ता दिख रहा है। रियलमी पी3 प्रो 5जी इंडिया लॉन्च से पहले इसके काफी दमदार फीचर्स का खुलासा हो गया है। यह फोन मिडरेंज सेगमेंट में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकता है। रियलमी पी3 प्रो 5जी की कीमत 30 हजार से कम रहने की आशंका जताई जा रही है।

स्पेक्सरियलमी पी3 प्रो 5जी की संभावित डिटेल
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 3
बैटरी6000mah
रियर कैमरा50MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120hz

रियलमी पी3 प्रो 5जी की बैटरी देगी 2 दिन की पावर

फोन मेकर ने बताया है कि Realme P3 Pro 5G फोन में 6000mah की धांसू बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने दावा किया है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने के बाद 2 दिन की पावर देगी। इसके साथ 80W अल्ट्रा फास्ट चार्जर सिर्फ 24 मिनट में 1 से 50 फीसदी बैटरी चार्ज कर देगा। कंपनी ने इसमें 4 साल की बैटरी हेल्थ गारंटी प्रदान की है। इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन में 6050mm की वीसी कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस फीचर की वजह से फोन की बैटरी गर्म होने से बचेगी।

रियलमी इस फोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर देगा। कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में 8 लाख से अधिक AnTuTu स्कोर आता है। इस वजह से इसमें 20 फीसदी अधिक क्षमता मिलेगी। रियलमी पी3 प्रो 5जी की कीमत कई मौजूदा स्मार्टफोन को हिला सकती है।रियलमी पी3 प्रो 5जी इंडिया लॉन्च में बस थोड़े दिन का इंतजार है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Samsung Galaxy Unpacked

फ़रवरी 11, 2026

Nothing Phone 4a 5G

फ़रवरी 11, 2026

Lava Bold N2

फ़रवरी 11, 2026