---Advertisement---

Realme P3 Pro 5G: पावरफुल Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ इस दिन लेगा ग्रैंड एंट्री, क्या बनेगा बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन?

Realme P3 Pro 5G: रियलमी अपने अपकमिंग फोन को पावरफुल Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ इस दिन लॉन्च करेगा। Realme P3 फोन क्या बन सकता है बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 6, 2025 2:10 अपराह्न

Realme P3 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme P3 Pro 5G: क्या आप किसी शानदार गेमिंग स्मार्टफोन को लेने की सोच रहे हैं तो रियलमी पी3 प्रो 5जी का थोड़ा सा इंतजार कर सकते हैं। जी हां, चाइनीज कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। Realme P3 फोन को 18 फरवरी 2025 को मार्केट में दस्तक देगा।

रियलमी पी3 फोन को लेकर कंपनी ने दावा किया है यह फोन इंडिया के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने बताया है कि इस फोन में ताकतवर Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। Realme P3 Pro 5G Price को लेकर अभी कुछ आधिकारिक नहीं हुआ है। रियलमी पी3 प्रो 5जी की कीमत पर अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आ रही है।

Realme P3 Pro 5G बन सकता है बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन?

मशहूर स्मार्टफोन मेकर रियलमी ने अपने अपकमिंग फोन रियलमी पी3 प्रो 5जी को गेमर्स के लिए तैयार किया है। Realme P3 फोन में GT Boost तकनीक को शामिल किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने रियलमी पी3 फोन को 2025 BGIS का आधिकारिक पार्टनर बनाया है। अगर आप BGMI गेम मोबाइल में खेलते हैं तो इस फोन में लेग फ्री गेमिंग अनुभव मिल सकता है।

स्मार्टफोन मेकर ने इस फोन में 6050mm वीसी कूलिंग तकनीक भी जोड़ी है। ऐसे में गेमिंग के दौरान फोन जल्दी गर्म नहीं होगा। वहीं, इस फोन में 6000mah की बैटरी के साथ 80W का फास्ट चार्जर मिलेगा। Realme P3 Pro 5G Price मिडरेंज सेगमेंट में कई लोगों को भा सकती है।रियलमी पी3 प्रो 5जी की कीमत 30 से 35000 रुपये के करीब रखी जा सकती है।

स्पेक्सरियलमी पी3 प्रो 5जी की लीक डिटेल
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 3
बैटरी6000mah
रियर कैमरा50MP
फ्रंट कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट144hz

रियलमी पी3 प्रो 5जी में मिल सकती है क्वॉड कर्व डिस्प्ले

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Realme P3 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.78 इंच की क्वॉड कर्व डिस्प्ले मिलने की संभावना है। Realme P3 फोन में 144hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। रियलमी पी3 फोन को लेकर कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसमें एआई पावर्ड खूबियां भी जोड़ी जा सकती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभावित एआई फीचर्स गेमिंग एक्सपीरियंस शानदार बनाने के लिए शामिल किए जाएंगे। Realme P3 Pro 5G Price इसे सेगमेंट का सबसे बेहतर गेमिंग स्मार्टफोन बना सकती है। रियलमी पी3 प्रो 5जी की कीमत आने वाले दिनों में सामने आने की आशंका है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Xiaomi 17T

मई 15, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra

मई 15, 2026

AI Tools

मई 14, 2026

Vivo T5 Lite

मई 14, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8

मई 14, 2026

Redmi 17 5G

मई 14, 2026