DNP India Hindi

Realme P4 Lite: क्या10 हजार में रियलमी देगा स्मार्ट टच टेक्नोलॉजी और 6300mAh की बैटरी? लॉन्च से पहले यूजर्स में मची खलबली

Realme P4 Lite

Picture Credit: Google

Realme P4 Lite: रियलमी 20 फरवरी को भारत में एक बजट फ्रंडली स्मार्टफोन उतारने जा रहा है। रियलमी पी4 लाइट एक 4जी स्मार्टफोन बताया जा रहा है। कंपनी इसमें एक नहीं कई प्रीमियम फीचर्स बजट में दे सकती  हैं। अगर आप कोई मोबाइल सस्ते में खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बार इस अपकमिंग फोन के लीक फीचर्स पर नजर डाल लीजिए। इससे फोन चुनते हुए फायदा हो सकता है।

Realme P4 Lite में मिल सकती है स्मार्ट टच टेक्नोलॉजी

रियलमी पी4 लाइट  स्मार्टफोन में कंपनी स्मार्ट टच टेक्नोलॉजी दे सकती है। अगर यूजर के गीले हाथ हैं या फिर ग्लव्स पहने हुए है, तब भी फोन को बहुत ही स्मूथ तरीके से चला सकता है।   ये टेक्नोलॉजी महंगे फोन्स में ही देखने को मिलती है।

रियलमी पी4 लाइट फोन की बैटरी और चार्जर

Realme P4 Lite फोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही 15W का फास्ट वायर्ड चार्जर और 6W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग मिल सकती है। लीक खबरों की मानें तो इस बैटरी से फोन पूरे दो दिन तक चल सकता है। ये बैटरी 46 घंटे तक का बैकअप दे सकती है।
इसमें USB Type-C का चार्जर मिलता है।

रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की लीक कीमत और स्टोरेज वेरियंट

अभी तक Realme P4 Lite फोन की कीमत को लेकर कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि, इसमें 4GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज मिल सकती है। वहीं, 6GB की रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिल सकती है। इनकी संभावित कीमत 8500 से लेकर 10 हजार के आस-पास हो सकती है। इसमें वर्चुअल रैम सपोर्ट मिल सकता है।

रियलमी पी4 लाइट फोन के अन्य अनुमानित फीचर्स

डिस्प्ले- 6.74-इंच 90Hz LCD, Smart Touch टेक्नोलॉजी से लैस डिस्प्ले मिल सकती है।

प्रोसेसर-UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल सकता है।

कैमरा-3MP AI रियर कैमरा मिल सकता है।

AI फीचर्स- Circle to Search, AI Call Noise Reduction 2.0 और AI Eraser जैसे एआई फीचर्स मिल सकते हैं।

खासियत- Pulse Light का फीचर फोन के रंग बदल सकता है।

सेफ्टी रेटिंग- फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP54 रेटिंग मिल सकती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम-Android 15 पर ऑपरेट कर सकता है।

 

 

Exit mobile version