---Advertisement---

Redmi 13C स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में जल्द करेगा धमाका, दमदार प्रोसेसर यूजर्स को देगा कमाल का एक्सपीरियंस!

Redmi 13C: शाओमी रेडमी ब्रांड के तहत अपना नया फोन लाने वाली है। रेडमी 13सी फोन में एक से बढ़कर एक खूबियां दी जाएंगी। यहां जानें क्या है इसकी जानकारी

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 30, 2023 6:05 अपराह्न

Redmi 13C
Follow Us
---Advertisement---

Redmi 13C: चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी जल्द ही अपना नया बजट फोन भारत में लॉन्च करने वाली है। रेडमी 13सी (Redmi 13C) फोन को काफी अच्छे फीचर्स के साथ लाया जाएगा। शाओमी का सब ब्रांड रेडमी के तहत आने वाले इस फोन से लोगो को बजट सेगमेंट में एक और विकल्प मिल जाएगा। कंपनी ने इस फोन को लाने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लॉन्च से पहले ही इसके काफी फीचर्स लीक हो गए हैं। पढ़ें क्या हो सकती है इसकी खूबियां और कीमत।

Redmi 13C Specs (संभावित)

मीडिया में जारी खबरों में दावा किया जा रहा है कि रेडमी 13सी फोन में कंपनी तगड़े फीचर्स दे सकती है। बताया जा रहा है कि ये फोन 4जी और 5जी वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 6.71 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ 90hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। वहीं, फोन में MediaTek Helio G96 चिपसेट दी जाएगी। ये डिवाइस एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करेगा। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी।

फीचर्सRedmi 13C की संभावित डिटेल
प्रोसेसरMediaTek Helio G96
स्क्रीन6.71 इंच
बैटरी5000mah
रियर कैमरा50MP+2MP
फ्रंट कैमरा5MP

Redmi 13C Price (अनुमानित)

खबरों में ये भी कहा जा रहा है कि इस फोन में 5000mah की बैटरी के साथ 18W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसमें यूएसबी टाइप सी सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ कैमरा मिल सकता है। डिवाइस के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन को 10 हजार से कम में लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi 13C Release Date

ये फोन तीन कलर ऑप्शन में आ सकता है, जिसमें Black, Blue और Green रंग शामिल है। इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5mm का ऑडियो जैक और साइड फिंगर प्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। ये फोन साल के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026