---Advertisement---

Redmi Buds 5: AI वॉयस कॉल एन्हांसमेंट के साथ धमाका करने को तैयार धांसू ईयरबड्स, Amazon और Flipkart से खरीद सकेंगे

Redmi Buds 5: बड्स कैटेगरी में इस समय काफी अधिक प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। कई कंपनियां बड्स की बैटरी क्षमता से लेकर उसके डिजाइन तक पर काम कर रही हैं। शाओमी का सब ब्रॉन्ड रेडमी के तहत एक नया बड्स लॉन्च करने वाला है। जी हां, रेडमी बड्स 5 (Redmi Buds 5) की आधिकारिक तारीख ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 10, 2024 11:23 पूर्वाह्न

Redmi Buds 5
Follow Us
---Advertisement---

Redmi Buds 5: बड्स कैटेगरी में इस समय काफी अधिक प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। कई कंपनियां बड्स की बैटरी क्षमता से लेकर उसके डिजाइन तक पर काम कर रही हैं। शाओमी का सब ब्रॉन्ड रेडमी के तहत एक नया बड्स लॉन्च करने वाला है।

जी हां, रेडमी बड्स 5 (Redmi Buds 5) की आधिकारिक तारीख सामने आ गई है। इसे 12 फरवरी 2024 को अमेजॉन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) शॉपिंग साइट्स के साथ कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। ऐसे में जानिए क्या है इसकी खूबियां।

Redmi Buds 5 की खूबियां

रेडमी बड्स 5 में 46db हाइब्रिड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, 12.4mm के ड्राइवर्स मिलेंगे। इसमें फ्लिप मोड्स सपोर्ट, ड्यूल डिवाइस पेयरिंग, ड्यूल माइक एआई एन्हांसमेंट मिलेगा। इस फीचर की वजह से यूजर्स का कॉल एक्सपीरियंस काफी बेहतर होगा। इसके साथ 38 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। हालांकि, इसमें 10 घंटे का बड्स का प्लेटाइम मिल सकता है।

OnePlus Buds 3 से हो सकता है मुकाबला

रेडमी बड्स 5 इयरबड्स लगभग रेडमी बड्स 4 जैसा ही लगता है। मगर इसका केस डिजाइन अलग है। ये वनप्लस बड्स प्रो 2 (OnePlus Buds Pro 2) से काफी मिलता-जुलता है। आपको बता दें कि ये ब्लैक और सफेद रंग में आएगा। आपको बता दें कि इस बड्स के बाकी फीचर्स की डिटेल और कीमत की जानकारी इसके लॉन्च पर यानी 12 फरवरी को पता चल सकती है। इसका मुकाबला वनप्लस बड्स 3 (OnePlus Buds 3) से हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026