---Advertisement---

Redmi ने दमदार बैटरी और शानदार कैमरे के साथ लॉन्च किया धाकड़ Note 12 4G फोन, कीमत जान चौंक जाएंगे आप

अगर आप रेडमी का स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि आप रेडमी का लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 12 4G खरीद सकते हैं। इसमें दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स दिए जा रहे हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 30, 2023 9:38 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Redmi Note 12 4G: Redmi ने भारत में अपने नए बजट स्मार्टफोन Note 12 4G को लॉन्च कर दिया है। इसमें बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं जो ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं। अगर आप लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपको आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और फीचर्स आदि की जानकारी देने जा रहे हैं। इसमें 5000 mah की दमदार बैटरी दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा रहा है। इसके अलावा भी इसमें कई बेहतरीन फीचर्स भी दिए गए हैं।

Also Read- जल्द ही लॉन्च होगी MG Hector Facelift 2023, तस्वीरें देख फैन हो जाएंगे आप

Redmi Note 12 4G Specifications

अगर इसके स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो बता दें कि इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। फोन का डिस्प्ले 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हार्ट्ज टच सैंप्लिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 685 Processor दिया गया है। इसमें ग्राहकों को 5000 mAh की बैटरी दी गई है जिसमें 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, 3.5मिमी का ऑडियो जैक, वाई-फाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके कैमरे की बात करें तो बता दें कि इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलता है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है।

BrandXiaomi
ModelXiaomi Redmi Note 12 4G
Display Size6.67 Inches
Display TypeAMOLED, 120Hz
Display Resolution1080 x 2400 Pixels
Operating systemAndroid 13, MIUI 14
ChipsetQualcomm SM6225 Snapdragon 685
CPUOcta-Core
GPUAdreno 610
Storage4GB/64GB, 4GB/128GB, 6GB/128GB, 8GB/128GB
Rear Camera50MP+8MP+2MP
Front Camera13 MP
Battery5000 mAh
Battery TypeLi-Po
Fast Charging33W

क्या है कीमत?

अगर इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि फोन 6GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14999 रुपए है। 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16999 रुपए है। 8GB/256GB की कीमत 21999 रुपए है। इन स्मार्टफोन्स की सेल 6 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026