---Advertisement---

जल्द लॉन्च होने वाला है Redmi Note 12 Turbo, लेटेस्ट Snapdragon 7+ Gen 2 प्रोसेसर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Xiaomi अपने Redmi Note 12 Turbo स्मार्टफोन को आने वाली 28 मार्च 2023 को चीनी मार्केट में लॉन्च करने वाली है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट और पावरफुल Qualcomm Snapdragon 7+ Gen2 चिपसेट दिया गया है जो कि पिछले हफ्ते में ही लॉन्च किया गया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 24, 2023 2:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Redmi Note 12 Turbo: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Xiaomi का Redmi Note 12 Turbo स्मार्टफोन आने वाली 28 मार्च 2023 को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट और पावरफुल Qualcomm Snapdragon 7+ Gen2 चिपसेट दिया गया है जो कि पिछले हफ्ते में ही लॉन्च हुआ है। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन चीन के अलावा POCO F5 GT नाम से लॉन्च किया जा सकता है। तो पढ़िए कि क्या स्पेसिफिकेशन इस स्मार्टफोन में दी जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: 20000 रुपये में बिकने वाले ये हैं सबसे दमदार 5G स्मार्टफोन, दमदार प्रोसेसर और बैटरी से बजता है डंका

Redmi Note 12 Turbo में मिल सकती हैं ये टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

Redmi की तरफ से इस लॉन्च होने वाले हैंडसेट Note 12 Turbo को लेकर कुछ जानकारियां रीविल की हैं। इस फोन में Android 13 पर बेस्ड MIUI 14 देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह फोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 7+ Gen2 SOC पर बेस्ड होगा। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी और हेंडफ्री को सपोर्ट करने के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया जाएगा। शाओमी ने इस फोन के वजन को लेकर बचाया है कि यह 181 ग्राम का होगा, साथ ही इसकी मोटाई 7.99mm होगी। फोन की सभी जानकारियां नीचे टेबल में दी गई हैं।

ModelRedmi Note 12 Turbo
ProcessorQualcomm Snapdragon 7+ Gen2
OSAndroid 13, MIUI 14
Battery5000 Mah
Weight181 Grams
Headphone JackYes

 

इतना मिला है मोबाइल को गीकबेंच स्कोर

खबरों के मुताबिक Redmi Note 12 Turbo स्मार्टफोन की गीकबेंच लिस्टिंग में इसका मॉडल नंबर 23049RAD8C है और इस फोन में दिए गए प्रोसेसर को 6 सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 1484 और 4257 पॉइंट्स मिले हैं। इस लिस्टिंग से पता चला है कि इस फोन में एंड्रॉयड 13 दिया जाएगा। इस फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026