---Advertisement---

Redmi Note 15 5G: मॉडर्न डिजाइन और प्रो फीचर्स के साथ जल्द ले सकता है एंट्री, गेमर्स की आएगी मौज; क्या बनेगा 2025 का बेस्ट मिडरेंज फोन?

Redmi Note 15 5G: रेडमी ने नोट 15 5जी फोन को प्रदर्शित करते हुए इसकी जल्द भारत में आने की जानकारी साझा की है। इसमें काफी आकर्षक फीचर्स मिलने की संभावना जताई गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 9, 2025 2:13 अपराह्न

Redmi Note 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

Redmi Note 15 5G: मिडरेंज फोन सेगमेंट में रेडमी एक बार फिर बड़ा भूचाल लाने की तैयारी कर रहा है। जी हां, मंगलवार को ही फोन कंपनी ने अपने अपकमिंग मोबाइल की आधिकारिक घोषणा की है। कंपनी ने अपने हालिया टीजर में रेडमी नोट 15 5जी फोन की जानकारी देते हुए बताया है कि इसे 108 मास्टर पिक्सेल एडिशन के तौर पर उतारा जाएगा। साथ ही मोबाइल की हल्की सी झलक दिखाई गई है। इससे रेडमी समर्थकों के बीच उत्साह काफी बढ़ गया है। इंटरनेट पर इसे लेकर कई तरह की खबरें चल रही हैं।

Redmi Note 15 5G की लॉन्चिंग डेट

फोन मेकर ने अभी तक रेडमी नोट 15 5जी मोबाइल की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। मगर कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन को 6 जनवरी 2026 को उतारा जा सकता है। हालांकि, सटकी जानकारी के लिए अभी इंतजार करना होगा।

रेडमी नोट 15 5जी की कितनी रह सकती है कीमत

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो रेडमी नोट 15 5जी मोबाइल को मिडरेंज कैटेगरी में रखने की संभावना है। ऐसे में इसका दाम 25 से 30000 रुपये के करीब रहने की आशंका जताई जा रही है।

अनोखा डिजाइन और दमदार बैटरी उड़ाएगी गर्दा

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आगामी रेडमी नोट 15 5जी मोबाइल में पीछे की तरफ नया डिजाइन दिया जा सकता है। ऐसे में रेडमी यूजर्स को कुछ अलग और खास मिलने की उम्मीद है। कई अन्य लीक्स के मुताबिक, कंपनी बैक साइड पर प्रीमियम फीनिश दे सकती है, जिससे फोन को हाथ में पकड़ने पर काफी बढ़िया एहसास होगा। साथ ही फोन का वजन भी 180 ग्राम से कम रखने की संभावना जताई जा रही है। इसमें 6.78 इंच की स्क्रीन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की ब्राइटनेस मिल सकती है। पावर के लिए 6000mAh की बैटरी और 80W का वायर्ड चार्जर शामिल करने की योजना है।

स्पेक्सरेडमी नोट 15 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3
रैम-स्टोरेज8GB-128GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6000mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+50MP
सेल्फी कैमरा16MP

पावरफुल परफॉर्मेंस और धांसू कैमरा मचाएगा तहलका

इसमें परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट के साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा सकता है। साथ ही फोन कंपनी का इनहाउस ओएस आने की भी उम्मीद है। इसमें बड़ा कूलिंग चैंबर लाने की आशंका है, जिससे गेमिंग के दौरान फोन लंबे टाइम तक गर्म नहीं होगा। ऐसे में गेमर्स को यह फोन काफी पसंद आ सकता है। वहीं, बैक साइड पर 50एमपी का ड्यूल कैमरा सेटअप फोटोग्राफी में भी बेहतरीन अनुभव प्रदान कर सकता है। साथ ही आगे की तरफ, 16एमपी का सेल्फी शूटर लेंस काफी डिटेल के साथ फोटो दे सकता है। फिलहाल, कंपनी ने इसके किसी भी फीचर की कोई पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 26, 2026

Apple iPhone 18 Pro

अप्रैल 26, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 25, 2026

OnePlus Ace 6 Ultra

अप्रैल 25, 2026

Vivo X500

अप्रैल 25, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 25, 2026