---Advertisement---

Redmi Note 15 SE 5G: लग्जीरियस डिजाइन, 108MP का पावरफुल कैमरा बिगाड़ सकता है DSLR का गेम; जानें लीक खूबियां

Redmi Note 15 SE 5G: रेडमी नोट 15 एसई 5जी फोन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस डिवाइस में जानदार कैमरा मॉड्यूल और धांसू बैटरी मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2026 12:26 अपराह्न

Redmi Note 15 SE 5G
Follow Us
---Advertisement---

Redmi Note 15 SE 5G: अभी बीते दिन रेडमी ने अपना किफाएती और पावरफुल फोन रेडमी 15 5जी इंडिया में लॉन्च किया है। ऐसे में अब कंपनी अपने अगले मोबाइल को लाने की तैयारियों में जुट गई है। जी हां, पिछले कुछ दिनों से स्मार्टफोन मार्केट में रेस लगी हुई है कि कौन ज्यादा शक्तिशाली मोबाइल लॉन्च करता है। इसी बीच इंटरनेट पर रेडमी नोट 15 एसई 5जी मोबाइल की जमकर चर्चा हो रही है। अगर आप किफाएती प्राइस पर एक प्रीमियर फोन तलाश रहे हैं, तो इस आगामी डिवाइस का इंतजार कर सकते हैं।

रेडमी नोट 15 एसई 5जी की लॉन्च और लीक प्राइस डिटेल

फोन निर्माता ने बताया है कि रेडमी नोट 15 एसई 5जी मोबाइल को 2 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही बताया गया है कि यह डिवाइस ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में इसका दाम भी लीक हुआ है। बताया जा रहा है कि इसका अनुमानित प्राइस 22 से 26000 रुपये के करीब रह सकता है।

रेडमी नोट 15 एसई 5जी को खास बनाएगा शक्तिशाली कैमरा सेटअप

अपकमिंग फोन रेडमी नोट 15 एसई 5जी को लेकर कंपनी ने बताया है कि फोन का पूरा डिजाइन क्रिमसन रिजर्व कलर वेरिएंट पर आधारित है। साथ ही इसके पिछले हिस्से पर एक बड़ा चौकोर-गोल कैमरा मॉड्यूल रखा गया है। कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ सुनहरे रंग का फ्रेम दिया गया है। यह शेड फोन को प्रीमियम और क्लासी लुक मिलता है। इस कलर वेरिएंट में वीगन लेदर फिनिश भी है और इसकी मोटाई 7.35एमएम है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बैक पैनल पर 108एमपी का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ ही 8एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस रखने की उम्मीद है। आगे की ओर 20एमपी का सेल्फी कैमरा जोड़ने की संभावना जताई गई है। इसमें एआई पावर्ड फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। ऐसे में इसका कैमरा डीएसएलआर को कड़ी चुनौती दे सकता है।

ये धाकड़ स्पेक्स भी मचा सकते हैं तहलका

उधर, कुछ ताजा लीक्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग रेडमी नोट 15 एसई 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जनरेशन 3 चिपसेट दी जा सकती है। ऐसे में इसकी स्पीड, परफॉर्मेंस समेत ऑवरऑल क्षमता काफी शानदार रह सकती है। इसमें 6.77 इंच की डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। 5500mAh की बैटरी के साथ 80W का वायर्ड चार्जर आने का अनुमान है। हालांकि, इसके सटीक फीचर्स के लिए हमें लॉन्च का इंतजार करना होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026