---Advertisement---

मार्केट में आग लगाने आ रहा है Samsung Galaxy A05 स्मार्टफोन! कम कीमत में मिल सकती है 6000mah की बैटरी और बहुत कुछ

Samsung Galaxy A05: स्मार्टफोन मार्केट की किंग कहे जाने वाली फोन कंपनी सैमसंग जल्द ही एक नया मोबाइल पेश कर सकती है। आपको बता दें कि कंपनी लगातार अपने मोबाइल मार्केट को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी एंट्री लेवल सेगमेंट में एक धांसू फोन ला रही है। इस फोन का नाम सैमसंग ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 19, 2023 1:30 अपराह्न

Samsung Galaxy A05
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy A05: स्मार्टफोन मार्केट की किंग कहे जाने वाली फोन कंपनी सैमसंग जल्द ही एक नया मोबाइल पेश कर सकती है। आपको बता दें कि कंपनी लगातार अपने मोबाइल मार्केट को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी एंट्री लेवल सेगमेंट में एक धांसू फोन ला रही है। इस फोन का नाम सैमसंग गैलेक्सी ए05 (Samsung Galaxy A05) हो सकता है। इस फोन को काफी शानदार फीचर्स से लैस किया जाएगा। इस फोन को बजट रेंज वाले आसानी से खरीद पाएंगे, चलिए जानते हैं कि क्या हो सकती है इसकी संभावित खूबियां।

Samsung Galaxy A05 के लीक जानकारी

इस फोन के लीक हुए फीचर्स काफी बढ़िया हैं। बताया जा रहा है कि इस फोन में 6.5 इंच की वी नॉच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी जा सकती है। सैमसंग के इस डिवाइस में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। ये फोन MediaTek Helio P35 चिपसेट के साथ आ सकता है। इस डिवाइस को चलाने के लिए 6000mah की बैटरी और फास्ट चार्जर दिया जाएगा। मगर अभी तक इसकी फास्ट चार्जिंग की जानकारी सामने नहीं आई है।

Samsung Galaxy A05 के संभावित फीचर्स

इस फोन के कैमरे सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP के अन्य कैमरे दिए जा सकते हैं। वहीं, इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। ये डिवाइस एंड्रॉइड 12 ओएस सॉफ्टवेयर पर काम करेगा। ये फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ बाजार में आ सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत कम ही हो सकती है। दावा किया जा रहा है कि इसे 10 से 12 हजार के दाम पर लॉन्च किया जा सकता है।

फीचर्सSamsung Galaxy A05
प्रोसेसरMediaTek Helio P35
स्क्रीन6.5 इंच
बैटरी6000mah
रियर कैमरा50MP+2MP+2MP
फ्रंट कैमरा8MP

Samsung Galaxy A05 कनेक्टिविटी स्पेक्स

इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए डबल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी सी पोर्ट, 3.5mm का हैडफोन जैक और 4जी वॉलेट मिल सकता है। इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026