---Advertisement---

Samsung Galaxy A26 5G: Flipkart-Amazon ही नहीं, यहां भी मिल रही 3000 रुपये की तगड़ी छूट, AI इरेज, 50MP का कैमरा मचाते हैं तूफान!

Samsung Galaxy A26 5G: Flipkart-Amazon के साथ ही यहां भी 3000 रुपये की तगड़ी छूट मिल रही है। इस फोन में AI इरेज, 50MP का कैमरा काफी शानदार खूबियों के साथ आते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 28, 2025 12:18 अपराह्न

Samsung Galaxy A26 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy A26 5G: जब भी नया स्मार्टफोन खरीदना होता है, तो अधिकतर लोग Flipkart-Amazon जैसी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर जाते हैं। मगर कई बार फ्लिपकार्ट, अमेजन की बजाय फोन की आधिकारिक साइट से नया फोन लेना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी को फोन कंपनी सैमसंग तगड़े डिस्काउंट के साथ बेच रही है। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। ऐसे में इस फोन के बारे में बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। मगर इसकी खूबियां किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। इसमें कई सारे एआई फीचर्स को शामिल किया गया है।

Samsung Galaxy A26 5G पर उठाएं 3000 रुपये का फायदा

अगर आप Flipkart-Amazon से किसी धाकड़ स्मार्टफोन को लेने की योजना बना रहे हैं, तो सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी पर एक बार विचार कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट, अमेजन साइट के साथ ही सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इसे 3000 रुपये की छूट पर लिस्ट किया गया है। Awesome Mint कलर और 8GB रैम-128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की एमआरपी 27000 रुपये है। मगर डिस्काउंट ऑफर के बाद इसकी कीमत 24000 रुपये रह जाती है। इस तरह से ग्राहकों को 3000 रुपये का लाभ हो सकता है। इसके अलावा सैमसंग के इस मोबाइल पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है।

Photo Credit: Samsung
स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी
चिपसेटSamsung Exynos 1380
स्क्रीन6.7 इंच
रैम-स्टोरेज8GB-128GB
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5000mAh
बैक कैमरा50MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा13MP

सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी में मिलता है 50MP का डिजिटल जूम लेंस

फोन मेकर Samsung Galaxy A26 5G फोन में एक से बढ़कर एक ताबड़तोड़ फीचर्स को शामिल किया है। Flipkart-Amazon की तरह ही कंपनी की साइट पर भी इसकी खूबियों की जानकारी दी गई है। अगर आप फ्लिपकार्ट, अमेजन से नया फोन खरीदने से बचते हैं, तो आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से इसे बुक कर सकते हैं। सैमसंग के इस फोन में सर्कल टू सर्च, एआई इरेज जैसे दमदार एआई फीचर्स जोड़े गए हैं।

फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट देखने को मिलता है। इस फोन में 6.7 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। फोन मेकर ने इसमें 50MP का मुख्य कैमरा 10 गुना डिजिटल जूम फीचर के साथ दिया है साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट शूटर मौजूद है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026