Samsung Galaxy A57 5G: अभी हालहि में सैमसंग ग्लैक्सी ए57 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुआ है। 25 मार्च 2026 को जैसे ही इस फोन ने मोबाइल मार्केट में दस्तक ही वैसे ही गेमर्स से लेकर फोटोग्राफी का शोक रखने वालों की लॉटरी लग गई। क्योंकि ये फोन वॉटर प्रूफ के साथ ही प्रीमियम कैमरे से लैस है। इसके साथ ही इसका पावरफुल प्रोसेसर हैवी गेम खेलने वालों को नेक्सट लेवल का एक्सपीरियंस देगा। सैमसंग ग्लैक्सी ए57 की सेल शुरु हो चुकी है। इसे महाछूट पर ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन से खरीदा जा सकता है। यहां पर ग्राहक को 14000 की तुरंत छूट मिलेगी। इसके साथ ही अन्य डील्स का भी लाभ उठा सकता है।
Samsung Galaxy A57 5G स्मार्टफोन अमेजन से 14000 की महाछूट पर खरीदें
सैमसंग ग्लैक्सी ए57 स्मार्टफोन पर अमेजन 20 फीसदी की छूट दे रहा है। इस डिस्काउंट के बाद ये 70999 रुपए वाला फोन 56999 रुपए में मिलेगा। यहां पर ग्राहक को सीधे 14000 हजार की बचत होगी।
इसके साथ ही चुनिंद बैंक कार्ड्स पर 3000 तक की अन्य बचत की जा सकती है। सैमसंग का ये फोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। इसीलिए यूजर को स्टोरेज की परेशानी नहीं होगी।
पानी और धूल से मिल रही प्रोटेक्शन
सैमसंग की ए सरीज का ये फोन सबसे मजबूत और पावरफुल है। पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 रेटिंग दी हुई है। ये स्विमिंग पुल में फोटोशूट के लिए अच्छा विकल्प है। इसके साथ ही टूटने से बचाने के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus की प्रोटेक्शन मिल रही है। कंपनी फोन की सुरक्षा के लिए न-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का विकल्प भी दे रही है।
सैमसंग ग्लैक्सी ए57 स्मार्टफोन का कैमरा
सैमसंग ग्लैक्सी ए57 स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है। 50 MP का OIS से लेस मेन कैमरा मिल रहा है। 12 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इससे ग्रुप फोटो बहुत ही अच्छी आती हैं। छोटी चीजों को नजदीक से क्लिक करने के लिए 5 MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 12 MP सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसमें रात के अंधेरे में क्लियर फोटो क्लिक करने के लिए कई नाइट मोड दिए गए हैं। इसके साथ ही UHD 4K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोटो और वीडियोग्राफी के लिए कई सारे एआई फीचर्स दिए गए हैं। इसका 10x डिजिटल ज़ूम दूर की चीजों के क्लियर कैप्चर करता है।
सैमसंग के प्रीमियम फोन में गेमर्स के लिए क्या मिल रहा?
अगर आप फोन में गेम खेलने का शौक रखते हैं तो ये फोन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें Exynos 1680 का पावरफुल प्रोसेसर मिल रहा है। इसके साथ ही फोन को गर्म होने से बचाने के लिए Galaxy S25+ वाला बड़ा वेपर चैंबर दिया गया है। गेम को स्पीड और स्मूथ बनाने के लिए Game Booster सॉफ्टवेयर मिलता है।
1-डिस्प्ले- 6.7 इंच की FHD+ सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले मिल रही है। ये धूप में क्लियर दिखती है।
2-ऑपरेटिंग सिस्टम- Android 16 पर ऑपरटे करता है।
बैटरी/चार्जर- 5,000 mAh की बैटरी 25W का फास्ट चार्जर मिल रहा है।
