---Advertisement---

Samsung Galaxy F15 5G फोन में मिलेगा MediaTek प्रोसेसर और 6000mAh की धाकड़ बैटरी, इस दिन Flipkart पर होगा लॉन्च

Samsung Galaxy F15 5G: सैमसंग (Samsung) ब्रॉन्ड के मोबाइल्स की इंडियन मार्केट में अच्छी सेल होती है। सैमसंग स्मार्टफोन में हाईफाई फीचर्स लोगों को दीवाना बना देते हैं। अगर आप एक दमदार बैटरी वाला फोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल सैमसंग इंडिया ने अपने अपकमिंग फोन का ऐलान कर दिया ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 22, 2024 1:06 अपराह्न

Samsung Galaxy F15 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy F15 5G: सैमसंग (Samsung) ब्रॉन्ड के मोबाइल्स की इंडियन मार्केट में अच्छी सेल होती है। सैमसंग स्मार्टफोन में हाईफाई फीचर्स लोगों को दीवाना बना देते हैं। अगर आप एक दमदार बैटरी वाला फोन तलाश रहे हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल सैमसंग इंडिया ने अपने अपकमिंग फोन का ऐलान कर दिया है।

Samsung Galaxy F15 5G Flipkart पर होगा लॉन्च

सैमसंग इंडिया ने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपने आधिकारिक खाते से नए फोन की डिटेल शेयर की है। कंपनी ने एक्स पर बताया है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ 15 5जी (Samsung Galaxy F15 5G) फोन को 4 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट (Flipkart) और ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के नए फोन ने लॉन्च से पहले ही लोगों को काफी उत्साहित कर दिया है।

Samsung Galaxy F15 5G की खूबियां

सैमसंग ने अपनी पोस्ट में बताया है कि अब इंडिया करेगा मजे। इसके साथ हैशटैग का इस्तेमाल किया है। वहीं, सैमसंग के मुताबिक, इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जाएगा। MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट के साथ ही सेगमेंट में पहली बार sAMOLED डिस्प्ले और 4gen एंड्रॉइड अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। डिवाइस में 6000mah की बैटरी दी जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी एफ 15 5जी के संभावित स्पेक्स

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग के इस अपकमिंग फोन में 6.6 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग के साथ 25W का फास्ट चार्जर मिल सकता है। इस फोन में एआई फीचर भी दिया जा सकता है।

डिस्प्ले6.6 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6100+
बैटरी6000mah
रियर कैमरा50MP

इस फीचर का नाम वॉयस फोकस होगा। ये फोन तीन कलर ऑप्शन में आने की संभावना है, इसमें Purple, Black और Mint रंग शामिल है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। फिलहाल इसकी अधिक जानकारी इसके लॉन्च के बाद ही सामने आएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026