---Advertisement---

आपके दिलों दिमाग पर छाने आ रहा है Samsung Galaxy M34! 5G फोन में मिल सकती है 6000mah की बैटरी

Samsung Galaxy M34 5G: भारत के स्मार्टफोन बाजार में मिड रेंज वाले बजट फोन की मांग बहुत अधिक है। यही वजह है कि अधिकतर मोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में काफी नए मॉडल लाने की तैयारियां कर रही हैं। क्या आप भी बजट फोन तलाश रहे हैं तो आप कुछ समय इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 17, 2023 2:15 अपराह्न

Samsung Galaxy M34 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy M34 5G: भारत के स्मार्टफोन बाजार में मिड रेंज वाले बजट फोन की मांग बहुत अधिक है। यही वजह है कि अधिकतर मोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में काफी नए मॉडल लाने की तैयारियां कर रही हैं। क्या आप भी बजट फोन तलाश रहे हैं तो आप कुछ समय इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि थोड़े ही समय में सैमसंग कंपनी का एक जबरा फोन धूम मचाने के लिए आने वाला है। Samsung Galaxy M34 5G फोन कई हाईटेक खूबियों से लैस होगा। इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी काफी तारीफ हो रही है, जानिए इस फोन में क्या-क्या स्पेक्स मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy M34 5G की संभावित जानकारी

आपको जानकारी के लिए बता दें कि Samsung Galaxy M34 फोन को हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की आधिकारिक साइट पर लिस्ट होते हुए देखा गया है। दावा किया जा रहा है कि इसमें काफी अच्छा प्रोसेसर और बड़ी बैटरी लाइफ मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: Xiaomi Pad 6 vs Realme Pad X: मिड रेंज में तलाश रहे हैं बढ़िया टैबलेट तो इनके फीचर्स पर डाल सकते हैं एक नजर

Samsung Galaxy M34 5G की अनुमानित खूबियां

सैमसंग अपनी M सीरीज के इस फोन को 5G तकनीक के साथ लॉन्च करेगा। इसमें 3 साल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 4 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा। इसमें 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिल सकती है। इस डिवाइस में Samsung Exynos 1280 चिपसेट दी जा सकती है। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है। इसमें एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट मिलेगा।

फीचर्सSamsung Galaxy M34 5G
ProcessorSamsung Exynos 1280
Display6.7 inches (17.02 cm)
Battery6000 mAh
Rear Camera64 MP + 8 MP + 5 MP + 2 MP
Front Camera16 MP

Samsung Galaxy M34 5G में मिल सकता है ये कैमरा सेटअप

फोन में 6000mah  की बैटरी के साथ 25W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इस फोन में रियर पैनल पर 64MP का मेन कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा, 5MP का तीसरा कैमरा और 2MP का चौथा कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।कहा जा रहा है कि इस फोन में 8GB  रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इस डिवाइस की कीमत 20 हजार से कम हो सकती है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इसे  18990 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें: सारे काम धंधे छोड़कर लोग Maruti Suzuki Jimny की कर रहे हैं धड़ाधड़ बुकिंग, खूबियां जानकर आप भी खरीदने पर हो जाएंगे मजबूर!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026