---Advertisement---

Samsung Galaxy Ring vs Oura Ring: हेल्थ के लिए कौन सी स्मार्ट रिंग है बेस्ट? तुलना से जानें

Samsung Galaxy Ring vs Oura Ring: यहां जानें कौन सी रिंग है बेस्ट?

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जुलाई 11, 2024 11:44 पूर्वाह्न

Samsung Galaxy Ring vs Oura Ring
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Ring vs Oura Ring: दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में गिनी जाने वाली सैमसंग कंपनी की 10 जुलाई को Samsung Unpacked 2024 इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट में Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 फोन के साथ Galaxy Z Fold, Galaxy Watch और नए Galaxy Buds लॉन्च हुए हैं। इस दौरान कंपनी ने सबसे पहले Samsung Galaxy Ring को लॉन्च किया।

Samsung Unpacked 2024 इवेंट

इस इवेंट में Galaxy Z Fold 6 फोन को लगभग 1,76,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। Galaxy Z Flip 6 को 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही Galaxy Buds 3 series को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेंश किया गया है। Watch 7 series को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत उतारा गया है, वहीं Galaxy Ring को 33,000 के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया गया है। आज हम आपको Samsung Galaxy Ring के बारे में बताने जा रहे हैं। ये रिंग बहुत ही हाईटेक फीचर्स के साथ हेल्थ का ध्यान रखती है।

Samsung Galaxy Ring और Oura Ring की तुलना

Samsung Galaxy Ring की रिंग टाइटेनियम की बनी हुई है। ये रिंग Double pinch gesture controls से ऑपरेट होती है। इसमें हेल्थ का ध्यान रखने के लिए Heart rate, high and low heart rate, inactive alerts, cycle tracking और Sleep Score, movement, fall asleep, sleeping heart rate, respiratory rate, snoring hours, blood oxygen और skin temperature जैसे फीचर्स दिए गए है।Samsung Galaxy Ring का मुकाबला Oura Ring से बताया जा रहा है। आज हम आपको इन दोनों रिंग के अंतरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Samsung Galaxy Ring और Oura Ring के अंतर

फीचर Oura RingSamsung Galaxy Ring
सब्सक्रिप्शनOura Ring को चलाने के लिए $5.99 की मासिक सदस्यता लेनी होती है।किसी भी सब्सक्रिप्शन की जरुरत नहीं होती है।
स्कोरReadiness Score, Sleep Score, Activity Score देकर हेल्थ का स्कोर देती है।ये रिंग सिर्फ Energy Score, Sleep Score और Wellness टिप्स देती है।
ऑपरेटiPhone, Android पर ऑपरेट करता है। ये सिर्फ Android पर ऑपरेट करता है।
बैटरी लाइफ 7 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है।7 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है।
चार्जरCharging dock with wall adapter का चार्जर मिलता है।Portable charging cradle चार्जर मिलता है।
कनेक्टिविटी फीचरकिसी भी प्रकार का कनेक्टिविटी फीचर नहीं मिलता है।Samsung Find, Double pinch to control camera or snooze alarm on phone को कनेक्ट करता है।
हेल्थ फीचर्सResting Heart Rate, Sleep stages, blood oxygen, breathing regularity Sleep Score, total sleep time, sleep efficiency Heart rate, sleeping heart rate ,average heart rate variability, cycle tracking, Cardiovasclar Age, Cardio Capacity जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं।sleeping, heart rate , respiratory rate, snoring hours, blood oxygen and skin temperature, Sleep Score, movement, fall asleep, Heart rate, high and low heart rate, inactive alerts, cycle tracking जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं।
एक्टिविटी फीचर्स40 एक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।दौड़ने और भागने का नोटिफिकेशन देती है।
पानी में सुरक्षित330 फीट तक के पानी में सुरक्षित रहती है।330 फीट तक के पानी में सुरक्षित रहती है।

Samsung Galaxy Ring और Oura Ring की कीमत और खासियत

गैलेक्सी रिंग की कीमत $400 के आस-पास है। इसकी कीमत Oura Ring के $300 वाले हेरिटेज वर्जन से $100 ज़्यादा है और $350 वाले Horizon Oura Ring से $50 ज़्यादा है। लेकिन इसमें एक दिक्कत है, Oura Ring की ज़्यादातर सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए आपको $6 महीने का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। लेकिन सैमसंग की रिंग बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में चलती है।सैमसंग की रिंग AI के फीचर्स से लैस है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  


Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026