---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 FE में मिल सकता है 50MP OIS कैमरा, धाकड़ खूबियों वाले स्मार्टफोन का लोगों को बेसब्री से इंतजार!

Samsung Galaxy S23 FE: फोन मार्केट की बड़ी कंपनी सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी एस23 एफई को लॉन्च कर सकती है। इस फोन को हाल ही एक साइट पर स्पॉट किया गया है। इस फोन के कुछ फीचर्स सामने आए है। फोन में 50एमपी का ओआईएस मेन कैमरा मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 3, 2023 12:23 अपराह्न

Samsung Galaxy S23 FE
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 FE: स्मार्टफोन बाजार की बड़ी कंपनी में से एक सैमसंग लगातार अपने नए मॉडल्स पर काम कर रही है। भारत समेत दुनियाभर में सैमसंग कंपनी की अच्छी-खासी पकड़ है। इसी बीच खबरों में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग अपना नया फोन गैलेक्सी एस23 एफई (Samsung Galaxy S23 FE) जल्द ही लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि सैमसंग के अपकमिंग फोन को जल्द ही थाईलैंड में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S23 FE को किया गया स्पॉट

दरअसल, हाल ही में इस फोन को थाईलैंड NBTC की साइट पर स्पॉट किया गया है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इस फोन का मॉडल नंबर और कुछ खूबियां भी लिस्ट की गई है। लॉन्च से पहले इस फोन के खास फीचर्स मार्केट में धूम मचा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये फोन अपने फीचर्स के दम पर छा जाएगा। जानें क्या है इसकी संभावित जानकारी।

Samsung Galaxy S23 FE के संभावित फीचर्स

Samsung Galaxy S23 FE फोन की लीक जानकारी के मुताबिक, इस फोन में काफी दमदार स्पेक्स मिल सकते हैं। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन दी जा सकती है। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ अमोल्ड डिस्प्ले मिल सकता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसे एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है। इस डिवाइस में 4500mah की बैटरी के साथ 25वाट का फास्ट चार्जर आ सकता है।

फीचर्सSamsung Galaxy S23 FE
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
स्क्रीन6.4 इंच
बैटरी4500mah
रियर कैमरा50MP+8MP+12MP
सेल्फी कैमरा10MP

Samsung Galaxy S23 FE का संभावित कैमरा

इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप, जिसमें 50MP का OIS मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 12MP का टेलीफोटो सेंसर मिल सकता है। इसके फ्रंट में 10MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस फोन को 2023 के अंत तक मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026