---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 Ultra में क्या मिलने वाली है iPhone 15 वाली खासियत? लीक फीचर्स खुश कर देंगे

Samsung Galaxy S24 Ultra के लीक फीचर्स के बारे में टिप्सटर ने जानकारी दी है। जिसने यूजर्स का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। लेकिन कंपनी ने इनकी कोई भी पुश्टि नहीं की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 9, 2023 10:59 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 9, 2023 6:13 अपराह्न

Samsung Galaxy S24 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 Ultra: दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी सैमसंग हर साल अपनी Samsung Galaxy S सीरिज को पेश करती है, जिसे यूजर्स के द्वारा बहुत पसंद किया किया जाता है। इस साल भी कंपनी की तरफ से सैमसंग की 23 सीरिज को लॉन्च किया गया था। जिसमें एक से बढ़कर एक मॉडल लॉन्च किए गए थे। अब खबर है कि, कंपनी Samsung Galaxy S24 series को लेकर आ रही है। जिसे साल 2024 में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra में मिल सकता है खास फीचर

इस सीरिज को लेकर फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानाकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर इस सीरिज के सबसे पावफुल फोन कहे जा रहे Samsung Galaxy S24 Ultra को लेकर खूब चर्चा हो रही है। 200MP कैमरे के बाद अब इसकी बॉडी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आयी है। जिसमें बताया जा रहा है कि, इस मॉडल में टाइटेनियम का फ्रेम मिल सकता है। आपको बता दें, जल्द लॉन्च होने वाली iphone 15 series में भी टाइटेनियम के फ्रेम के होने की बात कही जा रही है। हालांकि अभी इसकी कोई भी पुष्टि नहीं है। लेकिन अगर आईफोन भी अपने किसी मॉडल में टाइटेनियम फ्रेम देता है और सैमसंग भी टाइटेनियम फ्रेम देता है तो इन दोनों फोन्स में एक-दूसरे की खूबी होगी। फिलहाल लॉन्च से पहले कुछ भी कहना मुश्किल है।

टिप्सटर योगेश बरार ने बताए लीक फीचर्स

इस बीच टिप्सटर योगेश बरार की तरफ से भी ट्विटर पर इस फोन के कुछ फीचर्स की जानकारी दी गई है। चलिए आपको टिप्सटर के द्व्रारा दिए गए लीक फीचर्स की जानकारी देते हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra के संभावित फीचर्स

फीचरSamsung Galaxy S24 Ultra
डिस्प्ल6.8 की QHD और Dynamic AMOLED LTPO की 120Hz डिस्पले मिल सकती है।
फ्रेम Titanium frame मिल सकता है।
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 3 का दमदार प्रोसेसर मिल सकता है।
कैमरा200MP, 12MP ,50MP और 10MP का कैमरा मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 14 के साथ One UI 6 पर ऑपरेट कर सकता है।
बैटरी5,000mAh की battery मिल सकती है।
चार्जर45W का चार्जर मिल सकता है।

कंपनी की तरफ से इस मॉडस की सारीज को लेकर अभी तक कोई भी घोषणा नहीं की गई है। ये सभी तरह की खबरें मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर चल रही हैं। जिन्होंने यूजर्स को काफी एक्साइटेडट कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026