---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Series का समाप्त हुआ लंबा इंतजार, गैलेक्सी AI समेत कई प्रोडक्ट्स इस दिन करेंगे जोरदार धमाका

Samsung Galaxy S25 Series: गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 की डेट का आधिकारिक ऐलान हो गया है। इस इवेंट में Samsung S25, Galaxy AI समेत कई खास प्रोडक्ट्स लॉन्च हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 7, 2025 1:39 अपराह्न

Samsung Galaxy S25 Series
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Series: बीते कुछ महीने से सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड का इंतजार किया जा रहा था। ऐसे में सैमसंग ने Galaxy Unpacked 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट 22 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसमें सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज को ढेर सारे एडवांस और हाईटेक खूबियों के साथ लाया जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Samsung S25 स्मार्टफोन कंपनी का अब तक सबसे फास्ट और धाकड़ फोन होगा।

Samsung Galaxy S25 Series इस दिन करेगी बड़ा धमाका

आपको बता दें कि Samsung Galaxy Unpacked इवेंट का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। कई दिनों से इंटरनेट पर सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड को लेकर अलग-अलग चर्चाएं चल रही थीं। इसके साथ ही Samsung S25 को लेकर भी माहौल काफी गर्माया हुआ था। मगर सैमसंग के आधिकारिक ऐलान के बाद सैमसंग एस25 की रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है। Galaxy Unpacked 2025 में सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज के साथ कई शानदार प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 में Galaxy AI से जुड़ा बड़ा अपडेट भी आ सकता है।

Samsung Galaxy S25 Series की खास डिटेल आई सामने

सैमसंग कंपनी ने एक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक पोस्ट कर बताया, ‘एक सच्चा AI साथी आ रहा है। 22 जनवरी, 2025 को रात 11:30 बजे Samsung Galaxy Unpacked में हमसे जुड़ें। ₹5000 तक का लाभ पाएं। अभी प्री-रिजर्व करें। नियम और शर्तें लागू।’

देखें वीडियो-

Samsung Galaxy Unpacked में क्या कुछ हो सकता है खास

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज के तहत कंपनी 4 फरवरी से सेल शुरू कर सकती है। लीक खबरों के मुताबिक, Samsung Galaxy S25 Series में 4 वेरिएंट्स को उतारा जा सकता है। इसमें Samsung S25, एस25 प्लस, एस25 अल्ट्रा और सैमसंग एस25 स्लिम मॉडल मिल सकते हैं। इसके साथ ही Galaxy Unpacked 2025 में कुछ बड़ा आने की भी उम्मीद की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 में सैमसंग अपना लेटेस्ट UI और स्मार्टफोन के नए AI फीचर्स को भी पेश कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026