---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: हार्डवेयर ही नहीं, सॉफ्टवेयर में भी होंगे ये बड़े अपग्रेड, लीक्स जानकर झूम उठेंगे सैमसंग प्रेमी! सामने आई लॉन्च डेट

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी मोबाइल में पावरफुल डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और जानदार कैमरा आने की संभावना है। कंपनी ने अपने इवेंट की जानकारी दी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 6, 2025 12:02 अपराह्न

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: सैमसंग की एस फोन सीरीज का काफी लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी अपने सबसे प्रीमियम फोन सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी को बेहद ही खास खूबियों के साथ मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया तक पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में कंपनी ने अपने बड़े इवेंट की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। ऐसे में अब सैमसंग लवर्स को बस इसकी खूबियां बाहर आने का इंतजार है।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G कब देगा दस्तक

टेक कंपनी ने बताया है कि सीईएस को 4 जनवरी 2026 इवेंट शाम 7 बजे PST पर विन लास वेगास होटल में होगा। ऐसे में भारत में इसकी स्ट्रीमिंग अगले दिन यानी 5 जनवरी सुबह 8:30 बजे होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इसी आयोजन के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग को लेकर कुछ भी औपचारिक नहीं किया है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की अनुमानित कीमत

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की कीमत को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसका दाम फ्लैगशिप कैटेगरी में रहेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका प्राइस 159990 रुपये रहने की आशंका जताई जा रही है।

आते ही धूम मचाएगा प्रीमियम डिजाइन और धांसू ओएस

उधर, कई हालिया रिपोर्ट्स में इस बात पर बल दिया गया है कि आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी में खास तरह का हार्डवेयर चेंज देखने को मिल सकता है। टेक कंपनी इसमें बेहतर फ्रेम के साथ बैक पैनल पर बढ़िया 3डी कर्व्ड डिस्प्ले और एजेस जोड़ सकती है। इससे फोन को हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम एहसास होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, कंपनी इसमें अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 5
शामिल कर सकती है। यह यूजर्स को बेहतर स्पीड, परफॉर्मेंस और विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है। साथ ही गेमर्स के लिए बड़ा और एडवांस कूलिंग सिस्टम आने की संभावना है। इसमें यूआई 8 ओएस का सपोर्ट एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ दिया जा सकता है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटस्नैपड्रैगन 8 जेन 5
रैम-स्टोरेज8GB-128GB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5500mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

कैमरे में मिल सकते हैं कई एडवांस फीचर्स

कई अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी में 200एमपी का प्राइमरी कैमरा ही रखा जा सकता है। हालांकि, इसमें ओआईएस, नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड समेत कई फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। वहीं, 50एमपी का अल्ट्रावाइड और 50एमपी का टेलीफोटो सेंसर भी जोड़ने की योजना है। इतना ही नहीं, इसमें पावर के लिए 5500mAh की बैटरी और 45 वाट का चार्जर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे फोन काफी कम टाइम में फुल चार्ज हो सकता है। इसमें 6.9 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले आने की आशंका है। हालांकि, अभी तक किसी भी फीचर की औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ChatGPT

मार्च 9, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 9, 2026

iQOO Z11x

मार्च 9, 2026

OPPO K14 5G

मार्च 9, 2026

International Women's Day 2026

मार्च 8, 2026

Vivo V70 5G

मार्च 7, 2026