---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: Holi के बाद शुरू होगी सबसे पावरफुल स्मार्टफोन की सेल, हाईटेक AI खूबियां खरीदने पर कर देंगी मजबूर!

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी स्मार्टफोन में कई सारे एआई फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें दमदार चिपसेट और धाकड़ कैमरा सेटअप जोड़ा गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 1, 2026 7:01 अपराह्न

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: होली 2026 के बाद नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? तो सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी मोबाइल को प्री-बुक कर सकते हैं। इसमें कई फीचर्स जबरदस्त क्षमता के साथ शामिल किए गए हैं। इतना ही नहीं, इसमें कई एआई खूबियां भी जोड़ी गई हैं, जिससे यह मौजूदा समय का सबसे शक्तिशाली फोन बना हुआ है। इंटरनेट पर इस फोन की पहली सेल का सभी को इंतजार है। ऐसे में अगर आप मोबाइल फोटोग्राफी और गेमिंग का शौक रखते हैं, तो आपको यह फोन काफी पसंद आ सकता है।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G की ये खूबियां बनाएंगी दीवाना

फोन कंपनी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर शामिल किया गया है। साथ ही वन यूआई 8.5 ओएस के साथ एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट मिलता है। यह फोन ब्लैक, ब्लू, पर्पल, व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इसमें 6.9 इंच का डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जो कि बेहतरीन रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसका प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर, यूजर्स की बड़ी चिंता दूर कर सकता है। फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 से प्रोटेक्टेड है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी के एआई फीचर्स मचाएंगे तहलका

वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी के एआई फीचर्स की बात करें, तो इसमें ऑटोमैटिक सुझाव, लाइव ट्रांसक्रिप्ट, फोटो असिस्ट एआई बेस्ड इमेज एडिटिंग, क्रिएटिव स्टूडियो कंटेंट क्रिएशन टूल्स, एजेंट वॉयस बेस्ड सेटिंग एडजस्टमेंट की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, रियर में 200एमपी का प्राइमरी कैमरा, ड्यूल टेलीफोटो लेंस और 50एमपी का अल्ट्रावाइड कैमरा जोड़ा गया है। आगे की ओर, 12एमपी का सेंसर रखा गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 60W का वायर्ड चार्जर आता है।

क्या है कीमत और सेल की तारीख

कंपनी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी मोबाइल का दाम 139999 रुपये से शुरू होता है। यह प्राइस 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इस फोन की पहली सेल 6 मार्च 2026 से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट समेत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शुरू होगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026