---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: 200MP का एआई पावर्ड कैमरा खत्म कर देगा डीएसएलआर का काम, क्या डिजाइन और बैटरी में होगा बड़ा अपग्रेड? जानें लीक्स

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन में बैक साइड पर 200MP का एआई पावर्ड कैमरा देखने को मिल सकता है। इसे फरवरी 2026 तक लॉन्च करने की योजना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 13, 2025 5:53 अपराह्न

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: साल 2025 अगले कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा। ऐसे में फोन लवर्स को सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फ्लैगशिप फोन का बेसब्री से इंतजार है। पिछली कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी अपने प्रीमियम फोन को लेकर काफी बड़ी तैयारी कर रही है। आगामी फोन में डिजाइन, कलर और बैटरी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कई हालिया लीक्स में दावा किया गया है कि कंपनी इस फोन के कैमरा सेटअप में भी कुछ चेंज कर सकती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G कब तक देगा दस्तक

रिपोर्ट्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन को फरवरी 2026 तक मार्केट में लॉन्च करने की योजना है। हालांकि, पिछली कुछ लीक्स में दावा किया गया है कि फोन कंपनी जनवरी 2026 में इसे ग्लोबल लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की संभावित कीमत

ताजा लीक्स पर गौर करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी का दाम 1.59 लाख रुपये रहने की संभावना है। कुछ अन्य लीक्स में बताया गया है कि कंपनी अपकमिंग फ्लैगशिप मॉडल का प्राइस थोड़ा अधिक रख सकती है। हालांकि,अभी तक इंटरनेट पर चल रही सभी रिपोर्ट्स सिर्फ अटकलों पर आधारित है। इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।

डिजाइन और बैटरी में होगा बड़ा बदलाव

लेटेस्ट रिपोर्ट्स पर नजर डालें, तो बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी का डिजाइन बदला हुआ नजर आ सकता है। कंपनी आगामी फोन की मोटाई को थोड़ा सा कम कर सकती है। साथ ही साइड का फिनिश वैसा ही फ्लैट रहने और अधिक प्रीमियम एर्गोनॉमिक्स होने की उम्मीद है। इसमें ऑरेंज कलर विकल्प देखने को मिल सकता है। बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल पील शेप में आ सकता है। इसके अलावा, इसमें 5200mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 45W का वायर्ड चार्जर आने की संभावना है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की लीक खूबियां
चिपसेटस्नैपड्रैगन 8 जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.5 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5200mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP+12MP
सेल्फी कैमरा20MP

धाकड़ कैमरा डीएसएलआर को देगा कड़ी चुनौती

उधर, कुछ अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी में 200एमपी का एआई क्षमताओं से लैस प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। यह कैमरा काफी डिटेल और साफ फोटो देने में मदद कर सकता है। इसमें नाइट मोड, पोट्रेट मोड समेत कई कमाल के स्पेक्स आने की उम्मीद है। पीछे की तरफ, क्वॉड कैमरा सेटअप एक बार फिर लोगों को दीवाना बना सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसका कैमरा डीएसएलआर को कड़ी चुनौती दे सकता है। जबकि सेल्फी के लिए कंपनी 20एमपी का दमदार कैमरा जोड़ सकती है। हालांकि, अभी तक फोन मेकर ने इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5x 5G

मार्च 15, 2026

ChatGPT

मार्च 15, 2026

Apple iPhone Fold

मार्च 14, 2026

Blood Pressure

मार्च 14, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 14, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 14, 2026