---Advertisement---

Hyundai Verna 2026: चैत्र नवरात्रि में खरीदनी है नई सेडान? तो हुंडई वरना 2026 की इन 5 खूबियों को नहीं कर पाएंगे इग्नोर; जानें डिटेल

Hyundai Verna 2026: हुंडई वरना 2026 सेडान कार को चैत्र नवरात्रि में लेना चाहते हैं, तो इसके 5 बड़े और खास अपग्रेड्स को जान लीजिए। इसमें दमदार सेफ्टी और टेक स्पेक्स को जोड़ा गया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 15, 2026 6:22 अपराह्न

Hyundai Verna 2026
Follow Us
---Advertisement---

Hyundai Verna 2026: कुछ दिन पहले ही हुंडई इंडिया ने सेडान सेगमेंट में अपनी नई वरना गाड़ी को लॉन्च किया है। हुंडई वरना 2026 कार अब पहले से बेहतर हो गई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। अगर आप इस दौरान नई सेडान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो इस गाड़ी पर दांव लगा सकते हैं।

Hyundai Verna 2026: लुभावना डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी

कार निर्माता ने हुंडई वरना 2026 गाड़ी में मॉडर्न डिजाइन शामिल किया है। ऐसे में इसमें नई ब्लैक-क्रोम ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिससे कार अधिक प्रीमियम और स्पोर्टी दिखती है।

बड़ा और कम्फर्टेबल केबिन

इस सेडान में बड़ा और आरामदायक केबिन मिलता है। इसका व्हीलबेस भी लंबा है, जिससे पीछे बैठने वालों को ज्यादा स्पेस और आराम मिलता है। ऐसे में यह गाड़ी अच्छा स्पेस मांगने वालों को पसंद आ सकती है।

प्रीमियम और हाईटेक इंटीरियर

कंपनी ने इसमें कई प्रीमियम और हाईटेक इंटीरियर खूबियों को शामिल किया है। इसमें डबल 10.25-इंच स्क्रीन इंफोटेनमेंट के साथ डिजिटल क्लस्टर की सुविधा मिलती है। साथ में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कार प्ले, बोस साउंड सिस्टम के साथ 8 स्पीकर और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कई सारी एडवांस सेफ्टी खूबियां

हुंडई वरना 2026 सेडान गाड़ी में सुरक्षा बेहतर की गई है। इसमें लेवल-2 एडीएएस पैक जोड़ा गया है, जिसमें कई स्मार्ट फीचर्स हैं, जैसे- लेन कीपिंग असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल और 7 एयरबैग और 75 से अधिक सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

नई वरना सेडान कार में धांसू इंजन दिया गया है। कंपनी ने इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प दिए हैं। इसका टर्बो इंजन लगभग 160hp और 253Nm टॉर्क देता है, जो इसे सेगमेंट की सबसे पावरफुल सेडान में से एक बनाता है।

हुंडई वरना 2026 का प्राइस

कार मेकर ने हुंडई वरना 2026 कार की शुरुआती कीमत 10.98 लाख रुपये एक्सशोरूम रखी है। इसके मिड वेरिएंट्स का दाम 12.25 से 15.02 लाख रुपये एक्सशोरूम है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट्स का प्राइस 16.09 से 18.25 लाख रुपये एक्सशोरूम रखा गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honda Alpha Electric SUV

नवम्बर 3, 2026

Tata Kuno Electric Car

नवम्बर 2, 2026

new Hyundai Creta

अक्टूबर 31, 2026

Tata Safari EV

अक्टूबर 29, 2026

VinFast VF5 Facelift

अक्टूबर 28, 2026

Hyundai Bayon

अक्टूबर 27, 2026